देश

अमित शाह ने NDRF को बताया राष्ट्र का रक्षक, स्थापना दिवस पर जवानों को किया सलाम

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) आज अपना 21वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बल के जवानों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए NDRF को आपदा के समय ‘राष्ट्र के भरोसे का स्तंभ’ बताया है.

राष्ट्र के भरोसे का स्तंभ: Amit Shah

अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “स्थापना दिवस पर @NDRFHQ के कर्मियों को हार्दिक बधाई.”

उन्होंने आगे लिखा कि मोदी सरकार के आपदा-प्रतिरोधी भारत निर्माण के संकल्प को साकार करने में एनडीआरएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज यह आपदाओं के दौरान राष्ट्र के भरोसे का स्तंभ बन गया है. दूसरों की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन.

आपदा में सबसे बड़ी उम्मीद

जब भी देश के किसी हिस्से में बाढ़, भूकंप, चक्रवात या कोई और प्राकृतिक आपदा आती है, तो नारंगी वर्दी में सजे ये जांबाज सबसे पहले मदद के लिए पहुंचते हैं. अमित शाह ने अपने संदेश में साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना ‘आपदा-प्रतिरोधी भारत’ (Disaster Resilient India) बनाने का है, उसे सच करने में NDRF की मेहनत और समर्पण का बहुत बड़ा हाथ है. उन्होंने उन शहीदों को भी याद किया जिन्होंने दूसरों की जान बचाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया.

क्यों और कब हुई थी शुरुआत?

NDRF का सफर बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इसकी उपलब्धियां बहुत बड़ी हैं. इसकी नींव 19 जनवरी 2006 को रखी गई थी. दरअसल, 90 के दशक के अंत और 2000 की शुरुआत में भारत ने ओडिशा का महाचक्रवात (1999), गुजरात का भूकंप (2001) और हिंद महासागर की सुनामी (2004) जैसी भयंकर आपदाएं झेली थीं. तब सरकार को महसूस हुआ कि देश में एक ऐसी स्पेशल फोर्स होनी चाहिए जो सिर्फ आपदाओं से निपटने के लिए ही बनी हो.

इसी जरूरत को देखते हुए ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत 2006 में 8 बटालियन के साथ NDRF का गठन किया गया. आज इसके पास 16 से ज्यादा बटालियन हैं, जो पूरे भारत के अलग-अलग कोनों में तैनात हैं ताकि मुसीबत के वक्त कम से कम समय में मौके पर पहुंचा जा सके.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से भिड़ंत: आठ जवान घायल, सेना का ऑपरेशन त्राशी-I

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

22 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

48 minutes ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रही है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago