देश

बीमारू से विकास का मॉडल बना मध्य प्रदेश, अमित शाह ने कहा- अन्य कर रहे हैं अनुसरण

Amit Shah In Gwalior: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में आ रहे बदलाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कभी बीमारू राज्य के तौर पर पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के मानकों का अन्य राज्य अनुसरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सरकार में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर लेकर आए. अब मुख्यमंत्री यादव मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

देश को गति दे रहा है मध्य प्रदेश: अमित शाह

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश अब देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है. बीते सालों के वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव से अलग रहकर अनेकानेक चुनौतियों और संसाधनों के अभाव से उबरकर प्रदेश ने जिस रफ्तार से प्रगति की है. वह पूरे देश को अभिप्रेरित करती है.

विकास के नए मानक स्थापित

गृहमंत्री ने कहा कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य सुधार, खनन, फार्मा, नवकरणीय ऊर्जा और वृहद संख्या में आधारभूत अवसंरचनाएं, हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश आज अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने अपनी नई सोच, उद्यमशीलता, प्रगतिशील दृष्टिकोण और नवाचारों के माध्यम से विकास के ऐसे मानक स्थापित किए हैं, जिनका अनुसरण अब अन्य राज्य भी कर रहे हैं.

मध्यप्रदेश का योगदान सबसे बड़ा- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और निःसंदेह यह तय है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मध्यप्रदेश का योगदान सबसे बड़ा होगा. यहां निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, स्पष्ट नीतियां और मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है. इन्हीं सभी प्लस फैक्टर्स से ही मध्य प्रदेश ने इस साल देश में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं. इस मामले में मध्य प्रदेश ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है.

औद्योगिक विकास की रफ्तार

मध्य प्रदेश सरकार का औद्योगिक विकास के लिए उठाया जा रहा हर कदम देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में कारगर साबित हो रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने सालों से देश को ऊर्जा और गति दी है. मुगलों के साथ संघर्ष के समय भी ग्वालियर क्षेत्र में थाना लगाया गया था. तानसेन के संगीत ने देश की सांस्कृतिक विरासत को नई गति दी है. इसी क्षेत्र में आजादी के कालखंड और देश की आजादी के बाद सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स में सर्वाधिक जवान देने का कार्य किया है.

ये भी पढ़ें: खास खेती से नहीं घटेगा उत्पादन, बढ़ेगा मुनाफा; अमित शाह ने किसानों को बताया मॉडल

ग्वालियर की भूमि ने ही वाजपेयी को विराट व्यक्तित्व प्रदान किया है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सभा में हिन्दी में भाषण देकर हिंदी को गौरव दिलाया. उनके नेतृत्व में ही देश में पहली बार जनजातीय कार्य विभाग बना और जनजातीय कल्याण को गति मिली. वे जब प्रधानमंत्री बने तब देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को उतना महत्व नहीं दिया जाता था. उन्होंने देश को सड़क विकास परियोजनाओं की सौगात दी. देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया. करगिल युद्ध में विजय वाजपेयी के दृढ़ निश्चयी महान व्यक्तित्व का परिचायक है. वे राजनीति के महामानव थे, अजात शत्रु थे, और वे सच्चे अर्थों में युग दृष्टा थे.

मुख्यमंत्री को दी बधाई

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि देश में इंडस्ट्रियल समिट की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे. वाइब्रेंट गुजरात समिट के माध्यम से राज्य में निवेश आता था. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इसी परंपरा को आगे बढाते हुए राज्य के संतुलित विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की शुरुआत की. यह मध्य प्रदेश के अंदर सभी क्षेत्रों में निवेश का आधार बना है. भविष्य में सभी राज्यों में ऐसे प्रयास किए जाएंगे. विकास के लिए राज्यों का संतुलित होना आवश्यक है. अलग-अलग क्षेत्रों में विकास की अलग संभावनाएं होती हैं. धार में पीएम मित्र पार्क से कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

32 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago