देश

अमित शाह ने जोधपुर में श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय का किया शिलान्यास, सीएम भजन लाल भी रहे मौजूद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के नवीन भवन और छात्रावास की आधारशिला रखी. ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के शिलान्यास समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और मंत्री के.के. विश्नोई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ गृहमंत्री शाह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया.

‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ लंबे समय से दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है. इस अवसर पर अमित शाह ने तीन नए भवनों और एक हॉस्टल बिल्डिंग का शिलान्यास किया, जो दिव्यांग छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक सुविधाएं सुनिश्चित करेगा. इस पहल से संस्थान की क्षमता बढ़ेगी और अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी.

यह पहल समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी

अमित शाह ने इस अवसर पर अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय अनेक वर्षों से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. इस महाविद्यालय के नवीन भवन और छात्रावास का शिलान्यास कर रहा हूं.” उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह परियोजना राजस्थान में दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा के अवसरों को और सुदृढ़ करेगी. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दे रही है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस अवसर पर संस्थान के कार्यों की सराहना की और इसे सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

बता दे कि ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ का शिलान्यास जोधपुर में सामाजिक और शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. स्थानीय लोगों और संस्थान से जुड़े लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है.


ये भी पढ़ें: Bihar News: तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द, बीजेपी ने बोला तीखा हमला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

51 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago