Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है. बीजेपी ने तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है.

तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है. बीजेपी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए जिससे जनता और खासकर महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

सम्राट चौधरी ने जारी किया वीडियो

बीजेपी नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र और बिहार की संस्कृति का अपमान बताया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस कथित घटना का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ताओं की गालियों को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की माताएं और बहनें इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगी.

विजय कुमार सिन्हा ने भी बोला हमला

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए और आरजेडी नेता अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे. बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस तरह की राजनीति जनता को मंजूर नहीं है और इसका असर चुनाव में जरूर दिखेगा.

पहले भी दे चुके हैं विवादास्पद बयान

इससे पहले दरभंगा में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान भी मंच से इसी तरह की विवादित बातें सामने आई थीं. बीजेपी ने इन घटनाओं को एक पैटर्न बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, विकास मित्रों को मिलेगा टैबलेट, शिक्षा सेवकों को स्मार्टफोन के लिए मदद

पूरे मामले पर RJD का क्या कहना है?

हालांकि, RJD की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पार्टी के पदाधिकारी बार-बार संपर्क करने के बावजूद टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए. तेजस्वी यादव ने 16 सितंबर को जहानाबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी जो नालंदा और बेगूसराय जैसे NDA के गढ़ों से होते हुए 20 सितंबर को वैशाली में खत्म हुई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest