देश

गुजरात में जुटने जा रहे हैं 47 देशों के दिग्गज! गृह मंत्री अमित शाह करेंगे इंटरपोल DFEG के 11वें एडिशन का आगाज़

भारत एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) में इंटरपोल डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्रुप (DFEG) की प्रतिष्ठित मीटिंग के 11वें एडिशन का भव्य उद्घाटन करेंगे. साल 2022 के बाद यह दूसरी बार है जब भारत इस बेहद हाई-टेक और बड़े ग्लोबल फोरम की मेजबानी कर रहा है.

एनएफएसयू (NFSU) में आयोजित होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय समागम वैश्विक स्तर पर फॉरेंसिक साइंस, साइबर सुरक्षा और आपराधिक जांच के तौर-तरीकों को आधुनिक और कड़क बनाने की दिशा में एक नया ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होने वाला है.

30 बड़ी टेक कंपनियां होंगी शामिल

इस वैश्विक महा-आयोजन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और एनएफएसयू के कुलपति डॉ. जेएम व्यास मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. दुनिया भर की सुरक्षा और जांच एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के मकसद से आयोजित हो रही इस मीटिंग में 47 देशों के शीर्ष प्रतिनिधि और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

इसके साथ ही, इस मेगा इवेंट में वैश्विक स्तर पर तकनीकी क्रांति का प्रदर्शन करने के लिए एक विशेष एग्ज़िबिशन भी लगाई जा रही है, जिसमें गूगल (USA), सेलेब्राइट (इज़राइल) और एम्पेड (इटली) जैसी दुनिया की 30 से ज़्यादा नामचीन और दिग्गज टेक कंपनियों की लेटेस्ट तकनीकों का लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन किया जाएगा.

 

देश को मिलेंगे तीन नए ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा और फॉरेंसिक जांच को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले तीन अत्याधुनिक ‘सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस’ (Centers of Excellence) का भी उद्घाटन करेंगे. इनमें सबसे पहला एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित ‘फाइनेंशियल क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर’ है, जो वित्तीय धोखाधड़ी पर नकेल कसेगा.

दूसरा, ‘क्राइम सीन मैनेजमेंट सेंटर’ है और तीसरा भारत का पहला ऐसा ‘मीडिया फॉरेंसिक सेंटर’ है, जहां पत्रकारों और मीडिया प्रोफेशनल्स को फॉरेंसिक रिपोर्टिंग की विशेष और बारीक ट्रेनिंग दी जाएगी. ये तीनों सेंटर्स भारत की आंतरिक सुरक्षा और फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहद मजबूत और कड़क बनाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड; भारत के लिए काफी कुछ लेकर दिल्ली लौट रहे हैं पीएम मोदी

एशिया की पहली साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन

इस पूरे इंटरनेशनल इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण ‘मेक-इन-इंडिया’ के तहत स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई एशिया की पहली ‘साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन’ होने वाली है, जिसे अमित शाह हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे. यह अत्याधुनिक वैन किसी भी क्राइम सीन पर ऑन-साइट (मौके पर ही) डिजिटल सबूतों की रिकवरी और उनकी त्वरित वैज्ञानिक जांच करने में पूरी तरह सक्षम है.

दुनिया भर के जाने-माने साइबर एक्सपर्ट्स, इन्वेस्टिगेटर्स, पॉलिसीमेकर्स और एकेडेमिक्स को एक साझा मंच पर लाने वाले इस शानदार इवेंट का मुख्य विजन क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के पारंपरिक तौर-तरीकों को पूरी तरह बदलकर उसमें इनोवेशन, कोलेबोरेशन और एक्सीलेंस को बढ़ावा देना है, ताकि भविष्य के डिजिटल अपराधों को जड़ से खत्म किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

8 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago