Amit Shah J&K Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अपने जम्मू-कश्मीर दौरे पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और ‘विकास’ के दोहरे एजेंडे के साथ पहुंचे हैं. दौरे के पहले दिन उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक हाई-लेवल मीटिंग की, जिसमें आतंकवाद और कट्टरपंथ को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर मंथन हुआ. वहीं, आज (शनिवार) सुबह 10:30 बजे वे जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे.
गृह मंत्री ने उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की. बैठक के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा की समीक्षा की. सुरक्षा घेरा और मजबूत करने के लिए अभिनव उपायों पर चर्चा की गई.”
अमित शाह ने कहा कि कट्टरपंथ विरोधी प्रयासों से जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिली है. उन्होंने अधिकारियों को युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने जम्मू में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों (MLAs) और सांसदों (MPs) के साथ भी बैठक की.
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें आपको क्या मिला और क्या नहीं?
इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक ले जाना था. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘विकसित जम्मू-कश्मीर, सुरक्षित जम्मू-कश्मीर’ के सपने को पूरा करने के लिए संगठन को और मजबूत करने का मंत्र दिया.
सुरक्षा और सियासत के बाद आज का दिन विकास के नाम रहेगा. आज सुबह 10:30 बजे अमित शाह एक और अहम बैठक करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और अधूरे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे.
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…