Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अमित शाह का ‘मिशन कश्मीर’: युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्लान तैयार, दौरे में आज क्या?

Amit Shah J&K Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में एक बड़े मिशन पर हैं. रात को बीजेपी नेताओं के साथ सियासी मंथन के बाद, आज सुबह 10:30 बजे वे विकास की फाइलें खोलेंगे. जानिए आज क्या-क्या होने वाला है?

Amit Shah J&K Visit

Amit Shah J&K Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अपने जम्मू-कश्मीर दौरे पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और ‘विकास’ के दोहरे एजेंडे के साथ पहुंचे हैं. दौरे के पहले दिन उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक हाई-लेवल मीटिंग की, जिसमें आतंकवाद और कट्टरपंथ को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर मंथन हुआ. वहीं, आज (शनिवार) सुबह 10:30 बजे वे जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे.

गृह मंत्री ने उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की. बैठक के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा की समीक्षा की. सुरक्षा घेरा और मजबूत करने के लिए अभिनव उपायों पर चर्चा की गई.”

कट्टरपंथ पर गहरी चोट

अमित शाह ने कहा कि कट्टरपंथ विरोधी प्रयासों से जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिली है. उन्होंने अधिकारियों को युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने जम्मू में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों (MLAs) और सांसदों (MPs) के साथ भी बैठक की.

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें आपको क्या मिला और क्या नहीं?

इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक ले जाना था. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘विकसित जम्मू-कश्मीर, सुरक्षित जम्मू-कश्मीर’ के सपने को पूरा करने के लिए संगठन को और मजबूत करने का मंत्र दिया.

आज होगा विकास पर फोकस

सुरक्षा और सियासत के बाद आज का दिन विकास के नाम रहेगा. आज सुबह 10:30 बजे अमित शाह एक और अहम बैठक करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और अधूरे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism