देश

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- लैब-ग्रोन डायमंड की पूरी चेन भारत के नियंत्रण में रहे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई के भारत डायमंड बोर्स, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लैब-ग्रोन डायमंड (LGD) का युग आ चुका है और इसकी पूरी वैल्यू चेन – मशीन बनाने से लेकर हीरे तैयार करने, ज्वेलरी बनाने, ब्रांड खड़ा करने और दुनिया भर में शोरूम खोलने तक – भारतीय हाथों में रहनी चाहिए.

केंद्र और राज्य सरकारें बना रही नीतियां

शाह ने कहा कि जब वैश्विक आभूषण व्यापार आधुनिक हो रहा था, तब भारत औपनिवेशिक शासन में था. अब देश के पास इंफ्रास्ट्रक्चर, क्षमता, पूंजी और उद्यमी हैं. उन्होंने उद्योग से अपील की कि कीमतों पर ज्यादा ध्यान न दें.

उन्होंने यह भी कहा कि वॉल्यूम के हिसाब से लैब-ग्रोन डायमंड बाजार मौजूदा डायमंड बाजार से करीब 50 गुना बड़ा हो सकता है. केंद्र तथा गुजरात और महाराष्ट्र सरकारें नीतियां बना रही हैं. सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है.

2025 में कितना रहा आभूषण निर्यात?

अमित शाह ने बताया कि 2025 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 2.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कुल मर्चेंडाइज निर्यात का 6.3 प्रतिशत है. इस क्षेत्र से करीब 75 लाख लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है. दुनिया के करीब 90 प्रतिशत कट एंड पॉलिश्ड डायमंड भारत में प्रोसेस होते हैं और सूरत की बड़ी भूमिका है. उन्होंने मुंबई को वैश्विक हब बनाने और नवी मुंबई में उद्योग के लिए जगह व एफएसआई देने के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया.

समारोह का आयोजन जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें: BRICS सम्मेलन में ‘मोदी डिप्लोमेसी’ की गूंज, जानिए बड़ी बातें

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago