देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में आज करेंगे ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ का अनावरण

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ का अनावरण करेंगे. नई सहकारिता नीति 2025-45 तक आगामी दो दशकों के लिए भारत के सहकारी आंदोलन में एक मील का पत्थर माना जा रहा है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 की घोषणा करेंगे.

इस अवसर पर राष्ट्रीय सहकारिता नीति के प्रारूप को तैयार करने वाली समिति के सदस्य, सभी राष्ट्रीय सहकारी संघों के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (एनसीसीटी) और वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे. नई सहकारिता नीति 2025-45 तक आगामी दो दशकों के लिए भारत के सहकारी आंदोलन में एक मील का पत्थर साबित होगी.

नीति के जरिए रोजगार और आर्थिक विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में, नई सहकारिता नीति 2025 का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को पुनर्जीवित करने और आधुनिक बनाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर एक रोडमैप बनाकर सहकार से समृद्धि के विजन को साकार करना है. इससे पहले वर्ष 2002 में देश की पहली राष्ट्रीय सहकारिता नीति जारी की गई थी, जिसमें सहकारी संस्थाओं की आर्थिक गतिविधियों के बेहतर प्रबंधन के लिए एक आधारभूत रूपरेखा दी गई थी.

20 वर्ष बाद ऐतिहासिक बदलाव

पिछले 20 वर्षों में वैश्वीकरण और तकनीकी प्रगति के कारण समाज, देश और विश्व में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं. इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए नई नीति बनाना आवश्यक हो गया था, ताकि सहकारी संस्थाओं को वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में अधिक सक्रिय और उपयोगी बनाया जा सके और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में सहकारिता क्षेत्र की भूमिका मजबूत हो सके.

राष्ट्रीय सहकारिता नीति का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को समावेशी बनाने, उनका पेशेवर तरीके से प्रबंधन करने, उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने और विशेष रूप से ग्रामीण भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित करने में सक्षम बनना है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की अध्यक्षता में 48 सदस्यीय राष्ट्रीय स्तर की समिति ने नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति तैयार की है. इस समिति में राष्ट्रीय/राज्य सहकारी संघों, सभी स्तरों और क्षेत्रों की सहकारी समितियों के सदस्य, संबंधित केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालय/विभाग के प्रतिनिधि और शिक्षाविद शामिल थे.

एक सहभागी और समावेशी दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए, समिति ने अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुरुग्राम और पटना में 17 बैठकें और 4 क्षेत्रीय कार्यशालाएं आयोजित कीं. इनमें हितधारकों से प्राप्त 648 बहुमूल्य सुझावों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर उन्हें नई सहकारिता नीति में शामिल किया गया.


ये भी पढ़े: मोदी सरकार के रोजगार मंत्री बोले- AI और Technology के बाद भी वर्कफोर्स की जरूरत हमेशा बनी रहेगी


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मार्च 2027 से मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का काम होगा शुरू, जानिए किन यात्रियों पर पड़ेगा असर

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पुनर्विकास मार्च 2027 से शुरू होने की संभावना…

6 minutes ago

‘परीक्षा कोई और देता था, नौकरी किसी और…’, सीएम योगी ने अखिलेश के ‘सैफई सिंडिकेट’ को धो डाला, बांटे 1146 नियुक्ति पत्र

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर समाजवादी…

18 minutes ago

के. के. बिड़ला जयंती विशेष: जब गिरफ्तारी से बचने के लिए छोड़ना पड़ा देश, ठुकरा दिया था मारुति का ऑफर

KK Birla Birth Anniversary: उद्योगपति के.के. बिड़ला की आत्मकथा में दो ऐसे किस्से दर्ज हैं,…

28 minutes ago

महंगाई का झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध

Mother Dairy Milk Price Hike:मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से…

2 hours ago

बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली

Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…

2 hours ago