महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में अब मराठा साम्राज्य के महान योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि पेशवा बाजीराव की स्मृति में सबसे उपयुक्त स्थान वही हो सकता है जहां तीनों सेनाओं – थल सेना, वायु सेना और नौसेना – के अधिकारी अपना प्राथमिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए जैसे संस्थान में जब युवा सैनिक प्रशिक्षण लेंगे और पेशवा बाजीराव जैसे साहसी, विजयी और दूरदर्शी सेनापति की प्रतिमा को देखेंगे, तो निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे और देश की सीमाओं की रक्षा और मजबूत करेंगे.
अमित शाह ने कहा कि भारत का सैन्य इतिहास सिर्फ आधुनिक युग की गाथाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पेशवा बाजीराव जैसे योद्धाओं ने भी देश की रक्षा और विस्तार में अद्वितीय योगदान दिया है. पेशवा बाजीराव प्रथम को इतिहास में एक ऐसा सेनापति माना जाता है, जिसने 40 से अधिक युद्धों का नेतृत्व किया और कभी हार नहीं मानी. उनके नेतृत्व, युद्धनीति और समर्पण को अब तक सैन्य रणनीति के उदाहरण के रूप में देखा जाता है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अमित शाह का पुणे दौरा, ‘श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा’ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
गृह मंत्री की यह घोषणा केवल सैन्य दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय सम्मान देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पेशवा बाजीराव की प्रतिमा की स्थापना मराठा गौरव को देश की रक्षा परंपरा से जोड़ने का प्रतीक बनेगी. एनडीए में यह प्रतिमा ना केवल प्रेरणा का स्रोत होगी, बल्कि यह भारत की गौरवशाली सैन्य विरासत की एक सशक्त पहचान भी बन जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…