Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SIR process

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को राशन योजना से वंचित किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया हैं. कोर्ट ने चुनाव आयोग से उम्मीद जताई है कि ये निर्देश देशभर में लागू होंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पर्याप्त इंतज़ाम करेगा.

पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) राजनीतिक विवाद का बड़ा कारण बन गया है। जहां कई राज्यों में SIR प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा बढ़ाई गई है, वहीं बंगाल में किसी प्रकार की तारीखों में ढील न देने से चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं।

बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब कई अन्य राज्यों में भी इसी प्रक्रिया को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात में भी SIR प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान पता चला है कि पूरे राज्य की वर्तमान वोटर लिस्ट में करीब 17 लाख मृतक वोटर अभी भी शामिल हैं।...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि यह प्रक्रिया केवल मतदाता सूची सुधार नहीं, बल्कि देश की मूल संरचना को कमजोर करने की कोशिश है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता और सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुड्डुचेरी में चल रहे एसआईआर (Special Summary Revision) मामलों की सुनवाई के दौरान बीएलओ (BLO) की मौत पर गंभीर चिंता जताई. पश्चिम बंगाल सरकार ने अदालत को बताया कि अब तक 23 बीएलओ की मृत्यु हो चुकी है.

Amit Shah On SIR: गृहमंत्री अमित शाह भुज में बीएसएफ के 176वीं बटालियन परिसर में आयोजित 61वें स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. जहां उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान की भी गृहमंत्री ने सराहना की.

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में उतरने जा रही है. पार्टी ने घोषणा की है कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के खिलाफ बड़ी रैली करेगी.

चुनाव आयोग ने 4 नवंबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी (SIR) की शुरुआत वोटर लिस्ट छांटने के लिए की थी. लेकिन कौन जानता था कि ये प्रक्रिया इसमें लगे BLO की मौत की वजह बनेगा. राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल में कुछ BLO खुदकुशी कर रहे हैं, तो किसी की हार्ट अटैक से मौत हो जा रही है. BLO की मौतों का मामला इतना बढ़ गया है कि इसने सियासी संग्राम का रूप ले लिया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मौतों का जिम्मेदार ठहराया. इसको लेकर हम समझते हैं कि SIR की वजह से BLO की मौतों का मामला क्या है, और इस पर सियासी जंग कैसे छिड़ी है और इसका अंजाम क्या होगा.