आज यानी 26 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की. उनकी जयंती के अवसर पर अमित शाह ने अपने सोशल मीडियो हैंडल के जरिए उन्हें कोटी कोटी नमन किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘अमर शहीद उधम सिंह जी ने एक ओर जलियांवाला बाग में शहीद हुए देशवासियों का प्रतिशोध लेने के लिए अदम्य साहस व पराक्रम का परिचय दिया, वहीं, दूसरी ओर गदर आंदोलन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को विदेशों तक पहुंचने में अग्रणी भूमिका निभाई.’
अमित शाह ने आगे कहा कि उनकी पराक्रम गाथा देश के युवाओं के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण का अक्षय कोष है. मां भारती के वीर सपूत शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.
शहीद उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वे प्रखर नायक हैं, जिनका नाम साहस और अटूट संकल्प का पर्याय है. पंजाब के सुनाम में जन्मे इस महान क्रांतिकारी ने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के भीषण नरसंहार को अपनी आंखों से देखा था. उसी दिन उन्होंने इसका प्रतिशोध लेने की प्रतिज्ञा ले ली थी. अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे विभिन्न देशों की यात्रा करते हुए लंदन पहुंचे.
उधम सिंह ने न केवल ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ें हिला दीं, बल्कि ‘राम मोहम्मद सिंह आजाद’ नाम अपनाकर सांप्रदायिक एकता का संदेश भी दिया. 31 जुलाई 1940 को वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए. आज भी उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
ये भी पढ़ें: त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
-भारत एक्सप्रेस
Amritsar Border Drone Seizure: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजाताल बीओपी (BOP) क्षेत्र में…
Why Weather Suddenly Change: मानसून की विदाई के समय उत्तर भारत और मध्य भारत के…
Rasik Dulari Death: वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के मामले में CCTV…
उत्तर प्रदेश में 48 घंटे से जारी भारी बारिश ने लखनऊ, गोंडा, श्रावस्ती, फतेहपुर, मऊ…
Himachal Weather Update: सितंबर के अंत में ही हिमाचल के पहाड़ों पर दिसंबर जैसी हाड़…
CM Mohan Yadav Home Demolishes: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के तहत खजूर वाली मस्जिद से…