आज यानी 26 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की. उनकी जयंती के अवसर पर अमित शाह ने अपने सोशल मीडियो हैंडल के जरिए उन्हें कोटी कोटी नमन किया.
अदम्य साहस व पराक्रम का प्रतीक: Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘अमर शहीद उधम सिंह जी ने एक ओर जलियांवाला बाग में शहीद हुए देशवासियों का प्रतिशोध लेने के लिए अदम्य साहस व पराक्रम का परिचय दिया, वहीं, दूसरी ओर गदर आंदोलन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को विदेशों तक पहुंचने में अग्रणी भूमिका निभाई.’
अमर शहीद उधम सिंह जी ने एक ओर जलियांवाला बाग में शहीद हुए देशवासियों का प्रतिशोध लेने के लिए अदम्य साहस व पराक्रम का परिचय दिया, वहीं दूसरी ओर गदर आंदोलन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को विदेशों तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई।
उनकी पराक्रम गाथा देश के… pic.twitter.com/TAFNT5KlbA
— Amit Shah (@AmitShah) December 26, 2025
अमित शाह ने आगे कहा कि उनकी पराक्रम गाथा देश के युवाओं के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण का अक्षय कोष है. मां भारती के वीर सपूत शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.
कौन है अमर शहीद उधम सिंह?
शहीद उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वे प्रखर नायक हैं, जिनका नाम साहस और अटूट संकल्प का पर्याय है. पंजाब के सुनाम में जन्मे इस महान क्रांतिकारी ने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के भीषण नरसंहार को अपनी आंखों से देखा था. उसी दिन उन्होंने इसका प्रतिशोध लेने की प्रतिज्ञा ले ली थी. अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे विभिन्न देशों की यात्रा करते हुए लंदन पहुंचे.
उधम सिंह ने न केवल ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ें हिला दीं, बल्कि ‘राम मोहम्मद सिंह आजाद’ नाम अपनाकर सांप्रदायिक एकता का संदेश भी दिया. 31 जुलाई 1940 को वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए. आज भी उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
ये भी पढ़ें: त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


