देश

गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में 20 फरवरी को करेंगे राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन, आयुर्वेद शिविर भी लगेगा

पूर्वोत्‍तर भारतीय राज्‍य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में खास तैयारियां चल रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से 20 फरवरी 2026 को पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम हपानिया के अंतरराष्ट्रीय इंडोर प्रदर्शनी केंद्र में होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

अमित शाह आज रात असम पहुंचेंगे और तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे बॉर्डर सिक्योरिटी का रिव्यू भी करेंगे. इसके बाद वे त्रिपुरा आएंगे और सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. सम्मेलन में कई गणमान्य लोग, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी के अच्छे कामों का आदान-प्रदान होगा. एक खास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसमें अलग-अलग संगठनों द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय काम दिखाए जाएंगे. यह प्रदर्शनी कार्यक्रम को और रोचक बनाएगी.

आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर और निःशुल्क जांच

सम्मेलन में आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की खास भूमिका रहेगी. दिल्ली से प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम आएगी. वे सभी प्रतिभागियों और मेहमानों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सलाह देंगी. केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) और क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र, अगरतला भी दवा वितरण और जांच की व्यवस्था करेंगे.

प्रतिभागियों को “नित्यसेवी आयुर किट” भी बांटी जाएगी. यह किट आयुर्वेदिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए है. कार्यक्रम स्थल पर प्रकृति परीक्षण और नाड़ी परीक्षण शिविर भी लगेगा. इससे लोग अपनी शरीर की प्रकृति के बारे में जान सकेंगे.

पुस्तक विमोचन और विशेषज्ञों की मौजूदगी

इस मौके पर प्रो. (वैद्य) राजाराम महतो की लिखी किताब “प्रमेह योग संग्रह” का विमोचन अमित शाह करेंगे. यह किताब मधुमेह (डायबिटीज) के आयुर्वेदिक प्रबंधन पर आधारित है. इसमें पारंपरिक और व्यावहारिक तरीके बताए गए हैं.

AIIA के डीन प्रो. (डॉ.) महेश व्यास, एम.एस. योगेश बड़वे, डॉ. रमाकांत यादव जैसे वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहेंगे. वे स्वास्थ्य सेवाएं देंगे और हिंदी प्रदर्शनी तथा स्वास्थ्य पर चर्चा वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेंगे.

फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ा खास प्रयास

राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से प्रेरित होकर यह आयोजन किया गया है. आयुष शिविर और योग सत्र से लोगों को भारत की पारंपरिक चिकित्सा, संस्कृति और इतिहास से जोड़ा जाएगा. इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा.

प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि राजभाषा सम्मेलन जैसे बड़े मंच पर आयुर्वेद की भागीदारी गर्व की बात है. संस्थान न सिर्फ इलाज करता है बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता भी फैलाता है. इस सम्मेलन से ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी. यह सम्मेलन राजभाषा बढ़ाने और जन स्वास्थ्य जागरूकता का अच्छा मेल है.

यह भी पढ़े: कबाड़ में मिले 15 लाख के गहने, 4 महीने बाद कबाड़ी ने जो किया उसने जीत लिया सबका दिल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

26 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

26 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

26 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

33 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

42 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago