देश

व्यापार समझौतों में किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ हुए भारत के हाल के व्यापार समझौते किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने हर समझौते में कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखने का ध्यान रखा है.

गांधीनगर में देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर किसानों को मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभाव को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर किसानों की सुरक्षा की बात करते हैं तो यह हास्यास्पद लगता है. कांग्रेस का देश को गुमराह करने का लंबा इतिहास रहा है और अब वह व्यापार समझौतों को लेकर झूठ फैला रही है.”

पशुपालकों और मछुआरों की भी सुनिश्चित की गई रक्षा

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की है. उन्होंने कहा, “यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ हुए हर समझौते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की है.”

कृषि क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कृषि बजट 26,000 करोड़ रुपए था, जो वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार में बढ़कर 1,29,000 करोड़ रुपए हो गया है.

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दशक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न की खरीद पिछली यूपीए सरकार की तुलना में 15 गुना बढ़ी है.

उन्होंने कहा, “70 साल तक कांग्रेस ने कर्ज माफी की बात की, लेकिन कुछ नहीं किया. आज किसानों के बैंक खातों में सीधे 6,000 रुपए भेजे जा रहे हैं, जिससे उन्हें कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती.” मुक्त व्यापार समझौतों से डेयरी क्षेत्र को नुकसान होने की आलोचना पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि सरकार ने डेयरी उत्पादन को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत किया है.

उन्होंने कहा, “सभी समझौतों में डेयरी क्षेत्र को पूरी सुरक्षा दी गई है.” उन्होंने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती भी दी और उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी बहस के लिए तैयार हैं.

उनकी यह टिप्पणी हाल के व्यापार समझौतों के बीच आई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद अमेरिका ने व्यापार समझौते की घोषणा की थी.

पिछले महीने भारत और यूरोपीय संघ ने बातचीत पूरी कर मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- भारत-फ्रांस रक्षा संवाद, पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago