देश

Bihar Election 2025: रैली में मतदाताओं से बोले अमित शाह- जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है. जमुई रैली में भीड़ के जोश को देखते हुए अमित शाह ने कहा कि 11 नवंबर को जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक लगे.

बिहार के जमुई में जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव के पहले चरण में ही डंके की चोट पर ये ऐलान कर दिया है कि ‘जंगलराज’ भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे.

पहले बारात के साथ उगाही के लिए लोग कट्टा लेकर आते थे

राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में बारात आती थी, तो बारात के साथ ही उगाही के लिए कुछ लोग कट्टा लेकर आ जाते थे. फिरौती के लिए अपहरण और नरसंहार होते थे, 20 से ज्यादा नरसंहार बिहार में हुए. इस जंगलराज ने बिहार के कल-कारखाने और व्यापार बंद करवा दिए और बिहार को गरीब बनाने का काम किया.

उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है. मोदी जी ने 10 साल के अंदर बिहार के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, रोड, पुल, पुलिया, बिजली के कारखाने, गन्ने की फैक्ट्रियां, इथेनॉल और खाद की फैक्ट्रियां लगाकर विकास की शुरुआत की है.” उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5 साल बिहार को विकसित बनाने के 5 साल हैं.

पूरे बिहार से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया

रैली के दौरान बिहार में नक्सलवाद पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “एक जमाने में पूरा जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ था. यहीं नक्सलवादियों ने अपना अड्डा बना रखा था. 150 नक्सलियों ने धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक करके तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी. गया, औरंगाबाद और जमुई में इनका ही दबदबा था.”

अमित शाह ने आगे कहा, “ये मोदी जी का ही काम है कि उन्होंने पूरे बिहार से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया. बिहार के कुछ जिले ऐसे थे, जहां 3 बजे तक ही मतदान होता था. नक्सलवाद समाप्त हुआ और इस बार 5 बजे तक वोटिंग तक हो रही है. यहां का चोरमारा गांव, जो मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर है, वो 25 साल के बाद नक्सलमुक्त हुआ है.”

मतदाताओं से अमित शाह ने कहा कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई और आप कमल छाप या तीर छाप से जरा भी इधर-उधर गए तो फिर से जंगलराज आने वाला है.


ये भी पढ़ें: बिहार के औरंगाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, NDA की जीत का दावा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

10 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

38 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

56 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago