देश

मणिपुर हिंसा पर बोले गृह मंत्री- जांच के लिए गठित होगा आयोग, अब पूरी तरह कंट्रोल में है स्थिति

मणिपुर में जारी हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने तीन दिनों तक हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया है. इसके अलावा राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और सभी समुदायों के साथ बैठक भी की है. हिंसा मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. जांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लेवल के रिटायर्ड जज करेंगे. इसके लिए एक जांच आयोग का गठन किया जाएगा. साथ ही एक शांति समिति का भी बनाई जाएगी. फिलहाल राज्य में तमाम एजेंसियां अपना काम कर रही हैं.

गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि हिंसा से पीड़ित परिवारों को सरकार की तरफ से मुआवजे का ऐलान किया गया है. हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही हिंसा के छह मामलों की जांच सीबीआई करेगी. गृह मंत्री ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कहा है कि अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें. राज्य में स्थिति पूरी तरह से ठीक और काबू में है. राज्य में सेवाओं को दोबारा बहाल किया जा रहा है. जिसमें 15 पेट्रोल पंपों को चिन्हित किया गया है. जो 24 घंटे खुले रहेंगे.

यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, विधायक राजेश्वर सिंह बोले- सीएम योगी का तपोबल इतना कि आपदा छू भी नहीं सकती

इसके अलावा रेल सेवा को भी अगले दो से तीन दिनों में शुरू कर दी जाएगी. राज्य में जिन भी चीजों की कमी है, उन्हें तत्काल पूरा किया जाएगा. अमित शाह ने ये भी कहा कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो, इसके लिए भारत सरकार के कुछ शिक्षक अधिकारी भी मणिपुर पहुंच गए हैं. ये शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे. वहीं शाह ने कहा, समझौते की जो भी शर्तें हैं उनका कड़ाई से पालन किया जाए. जिनके पास भी हथियार हैं, वे पुलिस को सौंप दें. गृह मंत्री ने शुरू हुई हिंसा के बारे में बताया कि 29 अप्रैल को मणिपुर हाईकोर्ट ने एक फैसला दिया था जिसके बाद राज्य के दो समुदायों के बीच हिंसा शुरू हुई थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से काबू में है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

14 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

15 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

15 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

34 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

35 minutes ago