देश

Amit Shah’s Tamil Nadu Rally: गृहमंत्री ने मदुरै की रैली में DMK सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों पर घेरा, CM स्टालिन को जमकर कोसा

Tamil Nadu news: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार, 8 जून 2025 को तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित एक विशाल जनसभा में राज्य की डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने डीएमके पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और 2026 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया.

मदुरै में अमित शाह ने कहा, “मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं. स्टालिन साहब कहते हैं कि मैं डीएमके को नहीं हरा सकता. मैं नहीं, लेकिन तमिलनाडु की जनता डीएमके को जरूर हरा सकती है.”

4600 करोड़ के रेत खनन घोटाले का आरोप

अमित शाह ने डीएमके सरकार पर 4600 करोड़ रुपये के अवैध रेत खनन घोटाले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस घोटाले का सीधा असर गरीबों पर पड़ा, जिन्हें महंगी रेत खरीदनी पड़ी, ताकि डीएमके लाभ कमा सके. शाह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई 450 करोड़ रुपये की पोषण किटों को निजी कंपनी को सौंपकर गरीबों को भोजन से वंचित किया गया. उन्होंने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (तस्माक) घोटाले का भी जिक्र किया, जिसमें 39,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप है. शाह ने कहा कि इस राशि से राज्य के हर स्कूल में दो अतिरिक्त कमरे बनाए जा सकते थे.

डीएमके सरकार के चुनावी वादों पर सवाल

अमित शाह ने डीएमके सरकार पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मेरे पास डीएमके के भ्रष्टाचार की लंबी सूची है, लेकिन मैं समय बर्बाद नहीं करूंगा. स्टालिन सरकार ने अपने 60 प्रतिशत वादे भी पूरे नहीं किए.” उन्होंने स्टालिन को चुनौती दी कि वे जनता को बताएं कि कितने वादे पूरे हुए. शाह ने दावा किया कि बीजेपी तमिलनाडु में जनता का विश्वास जीतकर 2026 में सत्ता में आएगी.

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पर रोक लगा दी थी. तमिलनाडु सरकार ने इसे केंद्र की एजेंसी के अधिकारों का दुरुपयोग और संवैधानिक उल्लंघन बताया था. शाह ने इस मुद्दे पर भी डीएमके को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में उनकी सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती.

तसल्‍ली- बीजेपी का तमिलनाडु में बढ़ता प्रभाव

अमित शाह ने अपनी रैली में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है और डीएमके के कथित भ्रष्ट शासन से तंग आ चुकी है. शाह ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन डीएमके सरकार ने इन योजनाओं को लागू करने में रुचि नहीं दिखाई.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनता से अपील

अमित शाह ने तमिलनाडु की जनता से अपील की कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दें. उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और परंपराओं का सम्मान करते हुए बीजेपी एक पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार देगी.” उनकी इस रैली को तमिलनाडु में बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago