देश

इंदौर के कपल राजा और सोनम के बाद, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का कपल भी सिक्किम में हनीमून से हुआ लापता

अभी मेघालय में इंदौर के नवविवाहित युवक राजा की रहस्यमयी मौत और उसकी पत्नी सोनम की गुमशुदगी के राज से पर्दा उठा भी नहीं है कि पूर्वोत्तर से एक और कपल की गुमशुदगी का मामला सामने आ गया है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हनीमून मनाने सिक्किम गए नवविवाहित जोड़े के लापता होने की खबर सामने आई है. जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने उत्तर प्रदेश और सिक्किम सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे और बहू को जल्द से जल्द ढूंढ़ा जाए. लापता कपल की पहचान कौशलेंद्र सिंह और अंकिता सिंह के रूप में हुई है.

यह कपल 24 मई को हनीमून के लिए सिक्किम गया था. 29 मई के बाद से उनका परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. लड़के के पिता शेर बहादुर सिंह समेत सात लोग सिक्किम पहुंच चुके हैं और प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं.

1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा ट्रैवेलर

जानकारी के मुताबिक, 29 मई की रात चुंगथांग से गंगटोक लौटते वक्त उनका ट्रैवेलर भारी बारिश के दौरान फिसल कर लगभग 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया. इस हादसे में वाहन में सवार 10 पर्यटकों में से एक की मौत हो गई. दो घायल हैं, जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं. लापता लोगों में कौशलेंद्र और अंकिता भी शामिल हैं.

सदमे में है पूरा परिवार

हादसे के बाद से दोनों परिवार सदमे में हैं. कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह, जो भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भाई हैं, बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम पहुंचे हुए हैं और वहां प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं. वहीं, मां बेबी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि हादसे से पहले बहू से आखिरी बात हुई थी. अब बेटे-बहू की सलामती के लिए पूरा गांव दुआ कर रहा है.

ये भी पढ़ें- मथुरा में बंदर ने छीना आभूषण से भरा बैग: पुलिस ने 8 घंटे तक मशक्कत की, 20 लाख के हीरे के जेवर किए बरामद

सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था युवक

कौशलेंद्र दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे, जबकि अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मेडिसिन विभाग में कार्यरत हैं. इस हादसे ने दोनों ही परिवारों की खुशियां मातम में बदल दी हैं.

मौके पर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं. अभी तक जोड़े का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ती जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

12 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

31 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

59 minutes ago