देश

श्री श्री रविशंकर ने की मोदी सरकार की प्रशंसा, ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को बताया देश की प्रगति के लिए जरूरी कदम

बेंगलुरु, 8 जून: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए इसे देश की प्रगति के लिए जरूरी कदम बताया. उन्होंने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने के चलते अधिकारियों का पूरा समय इलेक्शन की ड्यूटी में निकल जाता है और वे अपना काम नहीं कर पाते हैं.

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने रविवार को कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बहुत जरूरी है. बार-बार चुनाव के चलते अधिकारियों की ड्यूटी लगती रहती है. पंचायत चुनाव, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते अधिकारी काम नहीं कर पाते थे. चुनाव की ड्यूटी में ही सारा वक्त निकल जाता था.

सरकार के कदम को बताया सराहनीय

श्री श्री रविशंकर ने आगे कहा कि इसी तरह से राजनेताओं की भी समस्या होती थी. एक चुनाव खत्म होते ही दूसरी जगह चुनावी रैलियों में जाना पड़ता था. देश को तेजी से प्रगति पथ पर लाने के लिए ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बहुत जरूरी है. पीएम मोदी का विजन है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’. इसको लेकर सभी विधियां शुरू हुई हैं, यह देश की प्रगति के लिए अति आवश्यक है. ऐसे ही न्यायालय में सुधार लाने की आवश्यकता है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार इस पर काम करेगी और देश को और ऊंचाई पर ले जाएगी.

पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन हो

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन हो, इसके लिए हमारे अंदर मजबूती और एकता होनी चाहिए. अपनी ही संस्कृति और विरासत पर भरोसा होना चाहिए. पिछले 11 साल में हमारे जनमानस में यह बदलाव हुआ है. यह बहुत सराहनीय है. साथ ही साथ पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू किया, जिसके जरिए सीधे लोगों से बात की. देश में जो अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं, हर तबके के लोगों को अपने भाव व्यक्त करने के लिए एक मंच मिल रहा है और राष्ट्रीयता से जुड़ने का एक मौका मिल रहा है. इस तरह के प्रोजेक्ट देश में चलते रहें तो भारत अवश्य विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा.

श्री श्री रविशंकर ने पिछड़े सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सहित देश के सीमावर्ती गांवों में परिवर्तन सराहनीय है. सरकार के साथ मिलकर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन कई गांवों में विकास परियोजनाओं पर काम कर रहा है. सरकार ने वहां के लोगों की आधारभूत जरूरतें, जैसे बिजली पहुंचाने और सड़कें बनाने का काम किया है. यह बहुत सराहनीय है. हम इतने साल से सीमावर्ती इलाकों को भूल ही गए थे. सीमावर्ती गांवों का विकास बहुत जरूरी है. वहां पर भी सरकार ने मुहिम छेड़ी है, जो प्रशंसनीय है. केंद्र सरकार का नारा है, ‘सबका साथ, सबका विकास’. इस दिशा में भी काम किया जा रहा है, युवाओं या एंटरप्रेन्योर्स का हौसला काफी बढ़ा है. यह देश की प्रगति के लिए बहुत आवश्यक है.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

26 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago