देश

Amit Shah: मिशन 2024 पर झारखंड पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बाबा बैद्यनाथ के किए दर्शन, विजय संकल्प रैली के जरिए फूंका चुनावी बिगुल

Amit Shah: बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए. उनके दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव और झारखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है. इस दौरान उन्होंने भाजपा की ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंका.

विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने का कार्य किया है. जिनकी आय 7 लाख रुपए से कम है उनको इनकम टैक्स में छूट दी है. सरकार आदिवासी भाईयों के लिए 740 एकलव्य मॉडल स्कूल तैयार करेगी जिसके लिए 38,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

IFFCO की गारंटी है कि उत्पाद बढ़ेगा- अमित शाह

इससे पहले, अमित शाह ने इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के 450 करोड़ रुपये के नैनो यूरिया संयंत्र की नींव रखा. इस दौरान उन्होंने कहा कि कई जगह पर किसान यूरिया भी डालते हैं और तरल यूरिया का भी छिड़काव करते हैं. ऐसा करने से फसल के साथ-साथ भूमि का भी नुकसान होता है. तरल यूरिया का छिड़काव करते हैं तो IFFCO की गारंटी है कि उत्पाद बढ़ेगा. बाद में यूरिया डालने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: पिता स्वामी प्रसाद के रामचरितमानस वाले विवादित बयान से संघमित्रा ने किया किनारा, बोलीं- BJP की टिकट पर लडूंगी लोकसभा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अमित शाह ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. गृह मंत्री ने मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पुजारियों के साथ पूजा-अर्चना की. ‘बैद्यनाथ मंदिर पांडा धर्मरक्षिणी सभा’ के महासचिव कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया कि शाह ने विशेष ‘पंचोपचार’ पूजा की. बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

4 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago