होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बीजेपी का आप के खिलाफ प्रदर्शन
Delhi Liquor Scam Case: राजधानी दिल्ली में आबकारी घोटले मामले को लेकर सियासत जारी है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार इस मामले पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है. इसी सिलसिले में आज 4 फरवरी को दिल्ली बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग भी की गई.
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी घोटाला मामले में दायर एक आरोपपत्र में केजरीवाल को नामजद किया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ईडी ने ‘आप’ सरकार के आबकारी घोटाले से जुड़े अपने आरोपपत्र में केजरीवाल को नामजद किया है, लिहाजा उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा पर आरोप लगाया कि,”भाजपा केजरीवाल सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का पर्दाफाश करती रहेगी, जो दिल्ली को ‘‘दीमक’’ की तरह खा रही है. उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘अगर केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए.’’ दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा कहती रही है कि आबकारी घोटाला केजरीवाल के संरक्षण में हुआ और अब ईडी के आरोप पत्र से यह साबित भी हो गया है.
ईडी (ED) ने अदालत में दायर अपने पूरक आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की रद्द की गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया था.
वहीं बीजेपी के प्रवक्ता तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा से कहा कि,”आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और लगातार उनके नेताओं का पोल खुलती चली जा रही है”.
आप कार्यालय तक जाने की कोशिश कर रहे बीजेपी कार्यकार्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. सचदेवा ने कहा कि नई आबकारी घोटाले से आप का असली चेहरा सामने आ गया है. आप सरकार के कई घोटाले सामने आ गए हैं. इससे स्पष्ट है कि दिल्ली का विकास बाधित हो रहा है. लोगों की समस्याएं बढ़ रही है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…