देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी साहब की विरासत को नमन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने इस मौके पर चौधरी चरण सिंह जी के देश सेवा, ईमानदारी और खास तौर पर किसानों के अधिकार के लिए किए गए संघर्षों को याद किया.
गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चौधरी चरण सिंह जी के योगदान याद करते हुए कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल तक लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल तक लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समृद्ध किसान और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का विकास मॉडल प्रस्तुत कर भारत को नई दिशा दी।
ईमानदारी, सादगी और किसान… pic.twitter.com/H3LfMDkJqX
— Amit Shah (@AmitShah) May 29, 2026
उन्होंने समृद्ध किसान और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का विकास मॉडल प्रस्तुत कर भारत को नई दिशा दी.’
अमित शाह ने आगे कहा कि ईमानदारी और सादगी के प्रतीक चौधरी चरण सिंह का हर एक फैसला किसान हितों के प्रति समर्पित होता था. आज हम जिस ग्रामीण भारत और मजबूत कृषि व्यवस्था को देखते हैं, उसकी नींव रखने में चौधरी साहब का बहुत बड़ा हाथ था.
अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने जमींदारी उन्मूलन जैसा बेहद साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाया, जिसने देश के करोड़ों गरीब और शोषित किसानों को उनका असली हक दिलाया. वे हमेशा मानते थे कि भारत की तरक्की का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर ही गुजरता है. उनकी यही सोच आज भी देश की कृषि नीतियों और ग्रामीण विकास के तमाम सरकारी कार्यक्रमों की आत्मा बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: तकनीक से नहीं, उत्तम चरित्र से बनेगा ‘विकसित भारत’; पीएम मोदी ने 6 दिव्य गुणों को किया साझा
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली रवाना होने से पहले PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल के साथ धोलेरा SIR,…
PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…
लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…