Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तकनीक से नहीं, उत्तम चरित्र से बनेगा ‘विकसित भारत’; पीएम मोदी ने 6 दिव्य गुणों को किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 के तीसरे श्लोक को साझा करते हुए देशवासियों को चरित्र निर्माण और दिव्य गुणों की सीख दी है. पीएम मोदी ने तेज, क्षमा, धैर्य, पवित्रता और अहंकार मुक्ति जैसे 6 दिव्य गुणों को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा है.

PM Modi Shares Bhagavad Gita Shlok, Connects Divine Virtues with Viksit Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषणों और सोशल मीडिया संदेशों के जरिए देशवासियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते रहते हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीमद्भगवद्गीता का एक बेहद पवित्र और ज्ञानवर्धक श्लोक साझा किया है. पीएम मोदी ने गीता के 16वें अध्याय के तीसरे श्लोक का जिक्र करते हुए देश को बताया कि एक मजबूत चरित्र और नैतिक मूल्य कैसे राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं.

‘विकसित भारत’: देश का सबसे बड़ा लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने इस संदेश को सीधे देश के सबसे बड़े लक्ष्य यानी ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ दिया है. उन्होंने लिखा कि विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के असली आभूषण होते हैं और इन्हीं महान गुणों के दम पर आज देश का हर नागरिक भारत को विकसित बनाने के सपने को सच करने में जुटा है.

प्रधानमंत्री मोदी गीता के एक श्लोक को साझी करते हुए लिखा:

तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता ।
भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत ।।

महाभारत के युद्ध मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिए थे, इस श्लोक में उसी का सार है. इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन को बताते हैं कि ‘दैवी संपदा’ यानी दिव्य गुणों वाले श्रेष्ठ इंसानों के लक्षण क्या होते हैं. श्लोक के मुताबिक, जिस व्यक्ति के भीतर तेज (ओज), क्षमा (माफी की भावना), धृति (धैर्य और सहनशीलता), शौच (मन और शरीर की पवित्रता), अद्रोह (किसी के प्रति द्वेष या नफरत न रखना) और नातिमानिता (अहंकार और घमंड का पूरी तरह अभाव) जैसे गुण होते हैं, वही समाज को सही दिशा दे सकता है.

वीडियो में दिखे अध्यात्म और आधुनिकता के अनोखे रंग

प्रधानमंत्री ने इसके साथ एक बेहद खूबसूरत 63 सेकंड का एनिमेटेड वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें संस्कृत श्लोक के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उसका पूरा अर्थ समझाया गया है. वीडियो के बैकग्राउंड में भव्य मंदिर, शांत प्रकृति के नजारे और गहरे आध्यात्मिक दृश्य दिखाए गए हैं, जो मन को एक असीम शांति देते हैं.

ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने राज्यसभा का ऑफर ठुकराया, कर्नाटक की राजनीति में रहेंगे सक्रिय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital