Urdu Conclave 2026

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘उनके किसान-आधारित मॉडल ने देश को दी नई दिशा’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शाह ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर इमरजेंसी तक लोकतंत्र की रक्षा करने वाले चौधरी साहब ने देश को एक समृद्ध कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था का मॉडल दिया था.

Amit Shah Pays Tribute to Former PM Chaudhary Charan Singh on Death Anniversary

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी साहब की विरासत को नमन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने इस मौके पर चौधरी चरण सिंह जी के देश सेवा, ईमानदारी और खास तौर पर किसानों के अधिकार के लिए किए गए संघर्षों को याद किया.

विकास मॉडल से भारत को दी नई दिशा: Amit Shah

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चौधरी चरण सिंह जी के योगदान याद करते हुए कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल तक लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उन्होंने समृद्ध किसान और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का विकास मॉडल प्रस्तुत कर भारत को नई दिशा दी.’

जमींदारी उन्मूलन जैसा ऐतिहासिक कदम

अमित शाह ने आगे कहा कि ईमानदारी और सादगी के प्रतीक चौधरी चरण सिंह का हर एक फैसला किसान हितों के प्रति समर्पित होता था. आज हम जिस ग्रामीण भारत और मजबूत कृषि व्यवस्था को देखते हैं, उसकी नींव रखने में चौधरी साहब का बहुत बड़ा हाथ था.

अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने जमींदारी उन्मूलन जैसा बेहद साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाया, जिसने देश के करोड़ों गरीब और शोषित किसानों को उनका असली हक दिलाया. वे हमेशा मानते थे कि भारत की तरक्की का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर ही गुजरता है. उनकी यही सोच आज भी देश की कृषि नीतियों और ग्रामीण विकास के तमाम सरकारी कार्यक्रमों की आत्मा बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: तकनीक से नहीं, उत्तम चरित्र से बनेगा ‘विकसित भारत’; पीएम मोदी ने 6 दिव्य गुणों को किया साझा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read