Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास के पावन जोती जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम अर्पित किया. गृह मंत्री ने द्विभाषी (हिंदी और पंजाबी) संदेश जारी कर गुरु साहिब द्वारा समाज को दिए गए प्रेम, समानता, निष्काम सेवा और विनम्रता के अमर संदेशों को याद किया.
गृह मंत्री अमित शाह का यह श्रद्धांजलि संदेश सिख परंपरा के महान गुरुओं के प्रति सम्मान और भारतीय समाज में उनके अद्वितीय सामाजिक-आध्यात्मिक योगदान को दर्शाता है. गुरु अमरदास द्वारा स्थापित सेवा, समानता और नम्रता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और देश को एकता के सूत्र में पिरोते हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गुरु अमरदास को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने समूची मनावता को भक्ति और ज्ञान का सच्चा मार्ग दिखाया. उन्होंने हिंदी और पंजाबी भाषा में ट्वीट शेयर कर गुरु साहिब के प्रति देशवासियों की ओर से गहरी श्रद्धा व्यक्त की.
स्नेह, समानता और विनम्रता को भक्ति का सच्चा मार्ग बताने वाले सिख धर्म के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमरदास जी के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने मानव को अहंकार त्यागकर सेवा और समर्पण का पथ अपनाने की प्रेरणा दी तथा समाज को एक होने का संदेश दिया।
गुरु साहिब का दिव्य जीवन… pic.twitter.com/Pw7ibn4zGK
— Amit Shah (@AmitShah) September 26, 2026
अमित शाह ने रेखांकित किया कि गुरु अमरदास ने मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए अहंकार को त्यागने, निस्वार्थ सेवा करने और समर्पण का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने समाज को ऊंच-नीच और भेद-भाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधने का कालातीत संदेश दिया.
अपने संदेश में गृह मंत्री ने कहा कि गुरु अमरदास जी का दिव्य जीवन और उनके उच्च आध्यात्मिक व सामाजिक आदर्श युगों-युगों तक समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. उनका जीवन संदेश आज भी समाज में भाईचारे, समानता और शांति की अलख जगा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…