Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह का नमन: तीसरे पातशाह श्री गुरु अमरदास के जोती जोत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजली

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास के जोती जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम किया. अमित शाह ने उनके प्रेम, समानता और निष्काम सेवा के संदेश को याद किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास के पावन जोती जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम अर्पित किया. गृह मंत्री ने द्विभाषी (हिंदी और पंजाबी) संदेश जारी कर गुरु साहिब द्वारा समाज को दिए गए प्रेम, समानता, निष्काम सेवा और विनम्रता के अमर संदेशों को याद किया.

गृह मंत्री अमित शाह का यह श्रद्धांजलि संदेश सिख परंपरा के महान गुरुओं के प्रति सम्मान और भारतीय समाज में उनके अद्वितीय सामाजिक-आध्यात्मिक योगदान को दर्शाता है. गुरु अमरदास  द्वारा स्थापित सेवा, समानता और नम्रता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और देश को एकता के सूत्र में पिरोते हैं.

गृहमंत्रालय का संदेश: तीसरे पातशाह को कोटि-कोटि नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गुरु अमरदास को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने समूची मनावता को भक्ति और ज्ञान का सच्चा मार्ग दिखाया. उन्होंने हिंदी और पंजाबी भाषा में ट्वीट शेयर कर गुरु साहिब के प्रति देशवासियों की ओर से गहरी श्रद्धा व्यक्त की.

अहंकार त्याग और निष्काम सेवा का दिया अमर संदेश

अमित शाह ने रेखांकित किया कि गुरु अमरदास ने मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए अहंकार को त्यागने, निस्वार्थ सेवा करने और समर्पण का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने समाज को ऊंच-नीच और भेद-भाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधने का कालातीत संदेश दिया.

‘संगत और पंगत’ के आदर्श आज भी मानवता के मार्गदर्शक

अपने संदेश में गृह मंत्री ने कहा कि गुरु अमरदास जी का दिव्य जीवन और उनके उच्च आध्यात्मिक व सामाजिक आदर्श युगों-युगों तक समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. उनका जीवन संदेश आज भी समाज में भाईचारे, समानता और शांति की अलख जगा रहा है.

यह भी पढ़ें-बंगाल जयंती पर अमित शाह का नमन: ‘वर्ण परिचय’ से ‘विधवा विवाह’ तक… ईश्वरचंद्र विद्यासागर के योगदान को किया याद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital