देश

अमित शाह के बिहार दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, अब 7 नहीं, 8 अगस्त को जाएंगे पुनौराधाम

Amit Shah Visit Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है. एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर जाएंगे. उनके बिहार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया. पहले अमित शाह का पटना जाने का कार्यक्रम 7 अगस्त को था, लेकिन अब उनका प्रोग्राम बदलकर 8 अगस्त हो गया है.

बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और वरिष्ठ नेता बिहार में ताबड़तोड़ रैली एवं जनसभा कर रहे हैं.

पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर के शिलान्यास करेंगे अमित शाह

इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को दरभंगा होते हुए पुनौराधाम जाएंगे. पहले उनका 7 अगस्त की शाम को पटना जाने का कार्यक्रम था, जहां वे रात में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे. अगले दिन 8 अगस्त को अमित शाह सीतामढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद वे 8 अगस्त को सीधे पुनौराधाम जाएंगे. अमित शाह माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे.

बता दें कि बिहार के पुनौराधाम के विकास के लिए राज्य सरकार तेज गति से कार्य कर रही है. पिछले साल नवंबर में बिहार कैबिनेट की बैठक में सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर के आसपास पर्यटकीय विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी.

इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है. माता सीता के मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का भी गठन किया गया है. मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश दौर के कानून थे विकास में बाधा, हमने 1500 से अधिक कानून खत्म किए: PM Modi

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

8 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago