PM Modi Meets Odisha Deputy CM: ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को उन्होंने गहरी कृतज्ञता, आत्मचिंतन और विकसित भारत के लिए साझा प्रतिबद्धता का अवसर बताया.
मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह एक ऐसा पल था, जिसमें गहरी कृतज्ञता, आत्मचिंतन और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए साझा प्रतिबद्धता का भाव था, जिसमें ओडिशा की अनोखी आत्मा और योगदान को केंद्र में रखा गया.”
इस खास अवसर पर डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी को जगन्नाथ धाम का महाप्रसाद भेंट किया. उन्होंने बताया कि यह महाप्रसाद एकता, विनम्रता और दिव्यता का प्रतीक है.
उन्होंने लिखा, “यह महाप्रसाद करोड़ों भक्तों के आशीर्वाद और हमारी भूमि की शाश्वत परंपरा को अपने में समेटे हुए है.” उन्होंने कहा, “महाप्रभु जगन्नाथ एक सशक्त, समावेशी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत की ओर हमारी सामूहिक यात्रा का मार्गदर्शन करते रहें.”
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बने ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया. उन्होंने ‘कर्तव्य भवन’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. पीएम मोदी ने इस अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देश के विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “कर्तव्य पथ पर ‘कर्तव्य भवन’ जन-जन की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है. यह न केवल हमारी नीतियों और योजनाओं को लोगों तक तेजी से पहुंचाने में मददगार बनने वाला है, बल्कि इससे देश के विकास को भी एक नई गति मिलेगी. अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल बने इस भवन को राष्ट्र को समर्पित कर बहुत ही गौरवान्वित हूं.”
ये भी पढ़ें: अमित शाह के बिहार दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव, अब 7 नहीं, 8 अगस्त को जाएंगे पुनौराधाम
-भारत एक्सप्रेस
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…