राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमा प्रबंधन के लिहाज से राजस्थान का बीकानेर जिला एक बार फिर हाई अलर्ट और सुर्खियों में रहेगा. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 और 26 मई 2026 को बीकानेर के दो दिवसीय बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरे का मुख्य फोकस सीमा पार (पाकिस्तान) से होने वाली घुसपैठ को रोकना, ‘हाइब्रिड युद्ध’ की चुनौतियों से निपटना और सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाना होगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस अहम मौके पर उनकी अगवानी के लिए बीकानेर में मौजूद रहेंगे.
केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार, इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होने वाली उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक होगी.
ये भी पढ़ें: शशि थरूर ने अचानक क्यों पढ़े पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे? मालदीव कनेक्शन जान रह जाएंगे हैरान
सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों (ड्रग्स) और हथियारों की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिससे निपटने के लिए अमित शाह एक नई परियोजना की योजनाओं पर मोहर लगाएंगे. बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का विस्तार करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा.
गृह मंत्री के दौरे की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर प्रशासन सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के नेतृत्व में BSF, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), दूरसंचार विभाग और सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य खुफिया जानकारी (Intelligence) को तेजी से साझा करना और संयुक्त अभियान प्रणालियों को और अधिक मजबूत बनाना होगा. अमित शाह का यह आगामी दौरा न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरने का एक सॉलिड ब्लूप्रिंट भी तैयार करेगा.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास तेज कर…
Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर 2026 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए…
Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया…
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…