देश

CM भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर गृह मंत्री ने दी बधाई, अमित शाह बोले- गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं सीएम

Gujarat CM Bhupendra Patel Birthday: बुधवार (15 जुलाई) को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल 64 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने भी भूपेंद्र भाई पटेल को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात के विकास को बढ़ावा मिला है.

स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें- गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के मार्गदर्शन में आप गुजरात की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. भगवान सोमनाथ महादेव आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें, यह कामना है.”

केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी बधाई

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और ईश्वर से उनके स्वस्थ, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की. वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी भूपेंद्रभाई पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संदेश में कहा कि गुजरात में हो रहे निरंतर विकास और जनता के कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रतिबद्धता सराहनीय है. उन्होंने प्रभु श्रीराम से उन पर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की. वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भगवान सोमनाथ महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.


ये भी पढ़ें: गुजरात के सीएम के जन्मदिन पर पीएम मोदी का मैसेज, बताया क्यों खास हैं भूपेंद्रभाई?


मुख्यमंत्रियों की तरफ से आई शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र पटेल को लोकप्रिय राजनेता बताते हुए भगवान श्री द्वारिकाधीश से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें जनसेवा और विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की शुभेच्छा दी. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में गुजरात प्रगति और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

2 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

28 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

43 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

54 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago