केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को उनके जन्मदिन पर दिली शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए मांडविया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर तारीफ की. उन्होंने ईश्वर से केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.
अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के नेतृत्व में आप श्रमिकों के कल्याण तथा स्पोर्ट्स कल्चर व इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री डॉ. @mansukhmandviya जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मोदी जी के नेतृत्व में आप श्रमिकों के कल्याण तथा स्पोर्ट्स कल्चर व इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।— Amit Shah (@AmitShah) June 1, 2026
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’
1 जून 1972 को गुजरात के भावनगर जिले के हनोत गांव में जन्मे डॉ. मनसुख मांडविया का जमीनी संघर्ष बेहद प्रेरणादायक रहा है. वे छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय चेहरा बने. उनके नाम गुजरात में सबसे युवा विधायक बनने का भी एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है.
वहीं, देश के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कोविड-19 महामारी के महासंकट के दौरान जिस तरह से उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संभाला, उसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी.
अमित शाह के अलावा पीएम मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दिग्गजों ने भी उन्हें बधाई दी. मनसुख मांडविया को राजनीति में ‘ग्रीन सांसद’ के रूप में भी जाना जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियानों के लिए हमेशा आगे रहते हैं. महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूनीसेफ’ (UNICEF) द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के ITO में सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण आग! सोमवार की सुबह दफ्तरों में मचा महा-हड़कंप
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…