उत्तर प्रदेश

सन्नाटे में गूंजी गोली की आवाज: एटा में दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने महिला को घेरा; चीख-पुकार के बीच मारी गोली

Etah Crime: सुधीर कुमार/एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक खबर सामने आई है. यहां सोमवार तड़के रोज की तरह मॉर्निंग वॉक (सुबह की सैर) पर निकली एक 40 वर्षीय महिला को कार सवार कुछ बदमाशों ने गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. इस जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. दिन निकलने से पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और घायल महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

सचिवालय के पास घेरा, फिर दागी गोली

यह पूरी घटना जसरथपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया पूठ गांव की है. घायल महिला साधना मिश्रा (40) पत्नी राजेश मिश्रा ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं. जब वह गांव के सचिवालय के पास पहुंचीं, तभी वहां अचानक दो गाड़ियां आकर रुकीं. गाड़ियों से तीन-चार लोग उतरे और उनका पीछा करने लगे. साधना ने डरकर तेज कदमों से आगे बढ़ना शुरू किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर पांच-छह अन्य लोग भी खड़े दिखाई दिए.

पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो दो लोगों को साफ पहचान लिया. आरोप है कि इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें दबोच लिया और उन पर गोली चला दी. साधना ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक मोटे कद-काठी का व्यक्ति था जिसका नाम बल्लू है, जबकि दूसरे पतले व्यक्ति का नाम गुलबहार है.

हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

गोली चलने की आवाज से इलाका दहल गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय सिंह पुलिस टीम के साथ सुबह करीब 5:10 बजे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लहूलुहान हालत में साधना को तुरंत अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया. सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शक्ति मीणा ने बताया कि सुबह करीब 5:40 बजे महिला को अस्पताल लाया गया था. उसके शरीर पर गनशॉट (गोली लगने) के गहरे जख्म थे. प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (बड़े अस्पताल) रेफर कर दिया है.

थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर सुराग जुटा रही है. नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मेरठ: महज 3600 रुपये के विवाद में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, डेढ़ महीने बाद नाले से मिला कंकाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बहराइच में तेंदुए का आतंक: घर के बाहर खड़े 7 साल के मासूम को बनाया शिकार, पूरे इलाके में पसरा मातम

बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के…

29 minutes ago

दिल्ली में क्रूरता की हदें पार: क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की 29 साल के दलजीत की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…

33 minutes ago

सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…

53 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

1 hour ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

1 hour ago