देश

कानपुर से अमृतसर तक… कैसे छाए अमित सिंह राणा? जिनकी पहल ने खींचा पीएम मोदी का भी ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) में अमृतसर में रहने वाले अमित सिंह राणा के काम की जमकर तारीफ की. जैसे ही कार्यक्रम में उनका नाम लिया गया, अमृतसर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.

कौन हैं अमित सिंह राणा? (Who is Amit Singh Rana)

अमित सिंह राणा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं. साल 2013 से वे अमृतसर में रहकर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा उनके काम की सराहना होना उनके लिए गर्व की बात है और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया.

पांडुलिपियों को बचाने की अनोखी पहल

अमित सिंह राणा प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों के संरक्षण और शोध का काम कर रहे हैं. उनका उद्देश्य है कि भारत की पुरानी ज्ञान परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाया जाए. उन्होंने बताया कि देश के कई घरों, मंदिरों, मठों, स्कूलों और पुस्तकालयों में ऐसी पांडुलिपियां मौजूद हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं.

लोगों से अपील: पांडुलिपियों की जानकारी साझा करें

अमित का कहना है कि लोग अक्सर इन पांडुलिपियों को निजी संपत्ति समझकर अपने पास रखते हैं, जबकि यह पूरे देश की विरासत है. इसलिए वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि अगर उनके पास ऐसी कोई पांडुलिपि है, तो उसकी जानकारी सरकार तक जरूर पहुंचाएं ताकि उनका सही संरक्षण हो सके.

कैसे शुरू हुआ यह काम

अमित ने बताया कि उन्होंने साल 2006 में राष्ट्रीय अभिलेखागार से एक कोर्स किया था. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग राज्यों में जाकर पांडुलिपियों के संरक्षण पर काम शुरू किया.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने केरल में फूंका चुनावी बिगुल! LDF-UDF पर साधा निशाना; इस बार दिखेगी बदलाव की लहर?


‘ज्ञान भारतम ऐप’ से जुड़ने की अपील

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि अगर किसी के पास पांडुलिपि है या उसकी जानकारी है, तो उसकी फोटो ज्ञान भारतम ऐप पर जरूर अपलोड करें. हर जानकारी को जांच के बाद ही दर्ज किया जाता है. प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के चाओ नंतिसिन्ध लोकांग और राजस्थान के अभय जैन ग्रंथालय जैसे उदाहरण भी दिए. उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस अभियान में जुड़ रहे हैं और अपनी पुरानी पांडुलिपियां साझा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

18 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

33 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago