देश

Amrapali Dubey: 24 घंटे में आम्रपाली दुबे की चोरी हुई 22 लाख की ज्वैलरी बरामद, एक्ट्रेस ने दिया सीएम योगी को धन्यवाद

भोजपुरी एक्सट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के चोरी हुए लाखों के जेवरात को पुलिस ने बरामद कर लिया है. अभिनेत्री के अयोध्या के एक होटल से सामान चोरी हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सभी सामान बरामद कर लिया है. आम्रपाली ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है. साथ ही कहा कि उन्हे गर्व है कि वो उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं.

अभिनेत्रा आम्रपाली दुबे कहती हैं कि उन्हे उम्मीद नहीं थी कि उनका सामान 24 घंटे के ही अंदर बरामद हो जाएगा. वो बताती है सामान के साथ ही उनकी लिपस्टिक भी चोरी हुई थी वो भी बरामद हो गई है. जिसके लिए उन्होने अयोध्या पुलिस का भी धन्यवाद किया.

अयोध्या के होटल में ठहरी थीं आम्रपाली

ये पूरा मामला अयोध्या नगरी है. यहां पर अभिनेत्री एक होटल में ठहरी थी. पुलिस ने बताया कि चोर इस होटल में श्रद्धालु बनकर पहुंचे थे और उन्होने होटल में रुकने लिए जुगाड़ बना ली थी. जब पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने CCTV की मदद से चोरों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद अभिनेत्री का चोरी हुआ सारा सामान मिल गया. बता दें कि उनका आभूषण के साथ-साथ मोबाइल फोन भी चोरी हो गया था. पुलिस ने जिन चोरों को गिरफ्तचार किया है वो तमिलनाडु के रहने वाले बाप-बेटे हैं.

CCTV की मदद से पकड़े गए चोर

आम्रपाली जिस होटल में ठहरने के लिए गई थी वो एरिया पर कोतवाली नगर सिविल लाइन में आता है और वो कमरा नंबर 415 में रुकी थीं. रात में सोते समय अपना कमरा लॉक करना भूल गई और श्रद्धालु बनकर होटल में आए चोर उनका बैग और मोबाइल फोन उठाकर गायब हो गए. पुलिस ने होटल के CCTV खंगालने शुरु किए तो उसमें दिखा के चोर अपने माथे पर चंदन लगाए हुए घूम रहा था. जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और कई टीमें लगाकर चोरों को मात्र 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया. पुलिस को 24 नवंबर को सुबह 9 बजे चोरी की खबर दी गई थी. उसके अगले दिन पुलिस ने आम्रपाली को फोन करके बताया कि उनका सामान बरामद हो गया है.

ये भी पढ़े- Faridabad: फरीदाबाद में सूटकेस में मिली लाश, महिला का सिर गायब, बोरी में लपेटा गया था शव

शूटिंग के लिए गई थीं अभिनेत्री

बता दें कि अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंची थीं और उनकी शूटिंग ग्रामिण क्षेत्र में चल रही थी. वो होटल शाने अवध में ठहरी हुई थी. तभी उनके कमरे से उनका 25 लाख का आभूषण और मोबाइल फोन चोरी हो गया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

20 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

22 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

25 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

57 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago