यूटिलिटी

UAE New Rule: पासपोर्ट पर ऐसे नाम वालों को नहीं मिलेगी यूएई में एंट्री, जानें क्या है नया नियम

UAE Travelling Rule: यदि आप भी आने वाले दिनों में यूएई के लिए ट्रेवेल करने वाले है तो ये जानकारी आपके लिए काफी खास है. संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने हवाई सफर को लेकर नया निर्देश जारी कर दिया है, जिसमें यात्रियों को अपने फर्स्‍ट नेम और सेकेंड नेम दोनों का उपयोग करना जरूरी कर दिया गया है. अगर किसी यात्री द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो उसे संयुक्त अरब अमीरात में एंट्री (Entry in UAE) नहीं मिलेगी और उसे वापस लौटना पड़ सकता है.

एक इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात ने यात्रा के लिए नया दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को अपने  दोनों नाम का यूज करना होगा. किसी एक नाम के यूज करने को मान्य नहीं किया जाएगा. नए सर्कुलर में निर्देश जारी किया गया है कि 21 नवंबर, 2022 से केवल एक नाम वाले यात्रियों को अमीरात में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें- KYC Update : PNB कस्टमर्स इस तारीख तक निपटा लें यें जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

इन यात्रियों को मिलेगी छूट

यूएई के इस निर्देश के आने के बाद, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और इंडिगो समेत सभी भारतीय वाहकों ने ट्रैवल एजेंटों को इस बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान की है. निर्देश में आगे बताया गया है कि नई नामकरण पाॅलिसी उन लोगों पर लागू की गई है, जिनके पास वैध निवास परमिट या वर्क वीजा मौजूद है.

केवल इन यात्रियों को नहीं मिलेगी एंट्री

नया सर्कुलर टूरिस्ट, विजिट या किसी अन्य प्रकार के वीजा पर यात्रा करने वाले यात्रियों के पासपोर्ट पर एक ही नाम वाले यात्रियों पर लागू होगा. इसका मतलब है कि अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं या फिर किसी और काम से बाहर जा रहे हैं, तो आपके पासपोर्ट पर पूरा नाम होना जरूरी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें, आज से ग्रे लाइन पर डबल-लाइन मूवमेंट शुरू करेगी DMRC

नहीं जारी होगा पासपोर्ट और वीजा

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी एक गाइडलाइन में बताया गया है कि अगर पासपोर्ट में किसी यात्री का नाम या सरनेम में से कोई एक खाली रहता है, तो ऐसा पासपोर्ट मान्य नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही पासपोर्ट के साथ वीजा भी नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Dimple Yadav

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago