देश

UP News: गोरखपुर को विकास की नई रफ्तार देंगे CM योगी, हजारों करोड़ की योजनाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर

UP News: यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपने गृह जनपद गोरखपुर को बड़ी सौगात देने वाले हैं. अगले एक सप्ताह में सीएम योगी गोरखपुर में हजारों करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होने वाले कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले हैं. इस योजनाओं के बाद सीएम सिटी गोरखपुर के विकास को एक नया आयाम देंगे.

सीएम योगी आदित्यानाथ (CM Yogi) आगामी 27 नवंबर को 1821 करोड़ रुपए की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद 30 नवंबर को गोरखपुर ओद्यौगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस के मौके पर भी सीएम योगी कई योजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा अगले महीने चार दिसंबर को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 950 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात गोरखपुर वासियों को देंगे.

चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले आठ-नौ दिनों में चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें रामगढ़ ताल इलाके में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में 1821 करोड़ रुपये लागत की चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

गीडा को नई रफ्तार देंगे सीएम योगी

गीडा के स्थापना दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में विकास, निवेश और रोजगार को नई रफ्तार देंगे. गीडा दिवस पर सीएम योगी रेडीमेड गारमेंट पार्क, रेडीमेड गारमेंट की फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और प्लास्टिक पार्क का शिलान्यास करेंगे. इसके के साथ करीब 500 करोड़ रुपए की निवेश परियोजनाओं की राह आसान करेंगे. इसके अलावा सीएम योगी 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे.

सिक्स लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे सीएम

इसके बाद अगले महीने चार दिसंबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपए लागत से बनकर तैयार होने वाली ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज की ओर लगभग 2.2 किमी लंबे सिक्स लेन फ्लाईओवर और इससे देवरिया बाईपास को जोड़ने के लिए चार लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ देवरिया बाईपास के फोरलेन में चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे. 9.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 399 करोड़ 34 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें : MP News: बैंगलुरू में बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान, एमपी में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएं

रामगढ़ताल इलाके में भी कई सड़के होंगी चौड़ी

इसके साथ ही रामगढ़ताल परियोजना के अंतर्गत नौकायन से देवरिया बाईपास शिवमंदिर और वाणिज्यकर भवन तक चार लेन में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 67 करोड़ 34 लाख 88 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे. वहीं, राप्ती नदी में गिरने वाले कटनिया-महेवा नाले के इंटरसेप्शन डायवर्जन और ट्रीटमेंट से संबंधित परियोजना का भी शिलान्यास सीएम योगी करेंगे. इस योजना में 53 करोड़ तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago