PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रेलवे व्यवस्था अब आधुनिकता के एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तमिलनाडु के 77 रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने का काम शुरू किया है.
अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी. इसका मकसद भारतीय रेलवे नेटवर्क पर स्थित स्टेशनों को आधुनिक, स्वच्छ और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है. इस योजना के तहत प्रत्येक स्टेशन के लिए एक दीर्घकालिक मास्टर प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें मल्टीमोडल कनेक्टिविटी, आसान पहुंच, और यात्री सुविधाओं में सुधार को प्रमुखता दी गई है.
सरकार का उद्देश्य है कि रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रा के स्थान न रहकर भविष्य में छोटे बिजनेस हब और यात्रियों के लिए आरामदायक केंद्र बनें. इसके तहत स्टेशनों में बड़े सर्कुलेशन एरिया, बेहतर प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, एक्जीक्यूटिव लॉन्ज, मीटिंग के लिए स्थान, और हरियाली व सौंदर्यीकरण जैसे बदलाव किए जाएंगे. हर स्टेशन पर ये सुविधाएं स्थानीय ज़रूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जाएंगी.
रेल मंत्रालय ने इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करना शुरू किया है. अब तक 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया जा चुका है. हाल ही में मई महीने में, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण में 103 स्टेशनों का लोकार्पण किया, जो देश के 86 जिलों और 18 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं. इन सभी स्टेशनों के पुनर्विकास पर कुल 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है.
ये भी पढ़ें: ससंद में अमित शाह की दहाड़: ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
-भारत एक्सप्रेस
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…