Bharat Express DD Free Dish

तमिलनाडु में PM मोदी ने बताया– मॉडर्न होंगे 77 स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन योजना से देशभर में आएगा बदलाव

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूतीकोरिन में बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तमिलनाडु के 77 सहित देश भर के 1300+ रेलवे स्टेशनों का मॉडर्न किया जा रहा है.

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रेलवे व्यवस्था अब आधुनिकता के एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तमिलनाडु के 77 रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने का काम शुरू किया है.

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना?

अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी. इसका मकसद भारतीय रेलवे नेटवर्क पर स्थित स्टेशनों को आधुनिक, स्वच्छ और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है. इस योजना के तहत प्रत्येक स्टेशन के लिए एक दीर्घकालिक मास्टर प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें मल्टीमोडल कनेक्टिविटी, आसान पहुंच, और यात्री सुविधाओं में सुधार को प्रमुखता दी गई है.

इस योजना की ज़रूरत क्यों पड़ी?

सरकार का उद्देश्य है कि रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रा के स्थान न रहकर भविष्य में छोटे बिजनेस हब और यात्रियों के लिए आरामदायक केंद्र बनें. इसके तहत स्टेशनों में बड़े सर्कुलेशन एरिया, बेहतर प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, एक्जीक्यूटिव लॉन्ज, मीटिंग के लिए स्थान, और हरियाली व सौंदर्यीकरण जैसे बदलाव किए जाएंगे. हर स्टेशन पर ये सुविधाएं स्थानीय ज़रूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जाएंगी.

कितने स्टेशनों को शामिल किया गया है?

रेल मंत्रालय ने इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करना शुरू किया है. अब तक 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया जा चुका है. हाल ही में मई महीने में, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण में 103 स्टेशनों का लोकार्पण किया, जो देश के 86 जिलों और 18 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं. इन सभी स्टेशनों के पुनर्विकास पर कुल 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है.

  • आंध्र प्रदेश: सुल्लुरुपेटा
  • असम: हैबरगांव
  • बिहार: पीरपैंती, थावे
  • छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा, अंबिकापुर
  • गुजरात: मोरबी, ओखा, पालीताना, जाम जोधपुर समेत कई स्टेशन
  • हरियाणा: मंडी डबवाली
  • हिमाचल प्रदेश: बैजनाथ पपरोला
  • झारखंड: संकरपुर, राजमहल, गोविंदपुर रोड
  • कर्नाटक: मुनिराबाद, बागलकोट, गदग, गोकक रोड, धारवाड़
  • केरल: वडकारा, चिरायिनकीझ
  • मध्य प्रदेश: शाजापुर, कटनी साउथ, ओरछा
  • महाराष्ट्र: परेल, माटुंगा, शाहद, धुले, देवलाली समेत अन्य
  • पुडुचेरी: माहे
  • राजस्थान: बुंदी, राजगढ़, देशनोक, गोगामेड़ी
  • तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई, चिदंबरम, मन्नारगुड़ी, सेंट थॉमस माउंट
  • तेलंगाना: बेगमपेट, करीमनगर, वारंगल
  • उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, इज्जतनगर, गोविंदपुरी, बलरामपुर, फतेहाबाद
  • पश्चिम बंगाल: पानागढ़, कल्याणी घोषपाड़ा, जॉयचंडी पहाड़

ये भी पढ़ें: ससंद में अमित शाह की दहाड़: ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

-भारत एक्सप्रेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read