देश

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, अब तक 78 समर्थक गिरफ्तार

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के लोगों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया है, जिसमें अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है. वहीं ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य अभी भी फरार हैं.

पंजाब पुलिस की तरफ से बताया गया है कि राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की 7 राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित 9 हथियार बरामद किए गए हैं.

कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पंजाब के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित हैं. राज्य की पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की धरपकड़ शुरू कर दी है. दोपहर में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह जानकारी आ रही थी कि अमृतपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, पुलिस ने एक बयान में कहा है कि वह अभी भी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. पंजाब में इस वक्त हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और कई इलाकों में धारा 144 लागू है.

पिछले महीने अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी पर उसके समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. तब बड़ी संख्या में तलवार लहराते हुए अमृतपाल के समर्थकों ने थाने पर कब्जा कर लिया था. इसके अगले ही दिन लवप्रीत तूफान को रिहा कर दिया गया था. अमृतपाल की तुलना उसके समर्थक भिंडरावाले से करते हैं और उसे ‘भिंडरावाले-2.0’ भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: UPATS की बड़ी कामयाबी, आजमगढ़ में 10 अवैध पिस्टल और 20 मैगजीन के साथ दो को किया गिरफ्तार, लगेगा गैंगेस्टर एक्ट, सम्पत्ति होगी जब्त

पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद

इस वक्त पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है. पंजाब गृह मामलों और न्याय विभाग के मुताबिक, राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी SMS सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी. इस बीच, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago