देश

पहले घोटालों की तो आज भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की खबरें आती हैं- बोले पीएम मोदी

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की शाम एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज सारे विशेषज्ञ एक सुर में कहते हैं कि ये भारत का समय है. वहीं अपनी बात में पीएम ने कहा कि पहले जहां घोटालों की खबरें अधिक आती थीं. वहीं आज भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की खबर आती है. प्रधानमंत्री ने इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में ये बातें कहीं.

यही समय है, सही समय है

कॉन्क्लेव में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने बीस महीने पहले लालकिले से यह बात कही थी कि- यही समय है, सही समय है. आगे बोलते हुए PM ने कहा कि आज दुनिया के बड़े अर्थशास्त्री, एनालिसिस्ट और थिंकर सभी एक ही बात कह रहे हैं कि It is India’s Moment.

महामारी और यूक्रेन-रसिया युद्ध को लेकर बोले पीएम

विकास की राह में पड़ने वाली चुनौतियों को लेकर पीएम मोदी का कहना था कि आज इतनी सारी वैश्विक चुनौतियां हैं. कोरोना जैसी महामारी और यूक्रेन-रसिया युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 100 सालों में आई सबसे बड़ी महामारी सबसे बड़ा संकट है. वहीं दो देश महीनों से युद्ध लड़ रहे हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की सप्लाई चेन में अस्थिरता आ चुकी है. इन वैश्विक मुश्किलों को देखते हुए पीएम का कहना था कि द इंडिया मूमेंट की बात होना सामान्य नहीं है. उन्होंने कहा कि ये एक नया इतिहास बन रहा है और इसके हम सभी साक्षी हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन, बोले- दोनों देशों के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी का यह बेहतरीन उदाहरण

भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत को लेकर एक विश्वास है. आज भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. पीएम ने ज्यादा पीछे न जाते हुए केवल इस साल 2023 के अभी तक के बीते 75 दिनों की बात करते हुए कहा कि इन 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया. शिवमोगा (कर्नाटक) में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ. वहीं मुंबई में मेट्रो का अगला चरण शुरू हुआ. पीएम ने कहा कि पहले जहां घोटालों की खबरें अधिक आती थीं. वहीं आज भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की खबर आती है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

19 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

34 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago