देश

पंजाब पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ स्ट्राइक: अमृतसर में 5.5 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार

ललित कुमार/अमृतसर


International Drug Module Busted: पंजब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ड्रग और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, पिस्तौल आदि बरामद किये गए है. आगे की कार्यवाई जारी.

दरअसल, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं.

जानकारी के मुतबिक आरोपियों के संबंध सीमा पार के तस्करों के संपर्क में थे. यह खेप पंजाब में सप्लाई की जानी थी. पंजाब पुलिस ने बताया कि राज्य में ड्रग्स और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी गिरफ्तारियां संभव हैं.

हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस बरामद

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक बड़े तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, 4 अत्याधुनिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

सीमा पार तस्करों से जुड़े थे तार

शुरूआती जांच में पता चला है कि इन आरोपियों के तार सीमा पार पाकिस्तान में बैठे तस्करों से सीधें जुड़े हुए थे. यह पूरी खेप पंजाब के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने के लिए मगवाएं गए थे. पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क बहुत लंबा है और काफी लंबे समय से एक्टिव है. साथ ही इसका तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से जुड़ा हुआ है.

ममला दर्ज कर जांच जारी

इस बड़ी बरामदगी के बाद अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस पूरे गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं.

जीरो टॉलरेंस की नीति जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच बेहद बारीकी से की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मॉड्यूल से जुड़े कुछ और बड़े तस्करों की गिरफ्तारी हो सकती है. पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि राज्य से नशे, अवैध हथियारों और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें:  विदेश यात्रा से लौटते ही पीएम ने बुलाई अहम बैठक, लेंगे कोई बड़ा फैसला?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago