देश

PAK से टकराव के बीच Delhi AIIMS में छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश- सभी कर्मचारी तत्काल ड्यूटी जॉइन करें

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi) ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. यह आदेश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर 9 मई 2025 को जारी किया गया.

आदेश के अनुसार, किसी भी प्रकार की छुट्टी, जिसमें स्टेशन लीव शामिल है, को मंजूरी नहीं दी जाएगी, सिवाय चिकित्सा आधार के. यह नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा.

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों की छुट्टियां पहले से स्वीकृत थीं, उन्हें भी तत्काल रद्द कर दिया गया है. ऐसे सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपनी ड्यूटी जॉइन करें. यह कदम आपातकालीन स्थिति को देखते हुए उठाया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की बाधा न आए.

आदेश की प्रति जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर की वेबसाइट पर अपलोड करने और सभी संबंधित विभागों जैसे डायरेक्टर, चीफ ऑफ जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर, और स्टोर ऑफिसर को भेजने का निर्देश दिया गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

7 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

8 hours ago