देश

Amroha News: क्रिकेट खेलते वक्त 16 साल के किशोर को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, परिजनों का दावा नहीं थी कोई बीमारी

Amroha: पिछले कुछ दिनों से हार्ट अटैक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बड़ी बात ये है कि ये हार्ट अटैक युवाओं और बच्चों को पड़ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आ रही है. यहां पर क्रिकेट खेल रहे कक्षा दस के छात्र को हार्ट अटैक आने से हड़कम्प मच गया. फील्डिंग के दौरान छात्र की अचानक तबीयत खराब हुई और वह जमीन पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि उसे कोई बीमारी नहीं थी और वह स्वस्थ्य था.

शनिवार को अमरोहा के हसनपुर में दोपहर रोजाना की तरह अपने दोस्तों के साथ मैदान में 16 वर्षीय प्रिंस क्रिकेट खेल रहा था. फिल्डिंग करने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा. पहले तो दोस्तों ने सोचा कि किसी वजह से जमीन पर गिर गया होगा और उठ जाएगा, लेकिन कुछ देर तक कोई जब वह नहीं उठा तो उसके दोस्त उसके पास पहुंचे और फिर उसे जल्दी से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. वह नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था. प्रिंस नगर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले ई-रिक्शा चालक राजीव सैनी का बेटा था. लोगों ने बताया कि, वह अपने दोस्तों के साथ ही सोहरका मार्ग पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेला करता था. उसके साथियों ने बताया कि फील्डिंग करने के दौरान प्रिंस की अचानक तबीयत बिगड़ी और देखते-देखते वह बेहोश हो गया. इस पर उसके घरवालों को बताया गया तो वह भी मैदान में पहुंचे. फिर प्रिंस को ई-रिक्शा से निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratishtha: “कब भगवान किसको बुला लें…” रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप

फिलहाल चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. प्रिंस तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था. छात्र की मौत के बाद मां सविता देवी, भाई लक्की, बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मां अपने बेटे का नाम ले कर बार-बार बेहोश हो जा रही है. तो वहीं प्रिंस की अचानक मौत होने से लोगों को आश्चर्य है, क्योंकि वह एकदम स्वस्थ्य था और उसे कोई बीमारी नहीं थी.

खेलते वक्त पिया था ठंडा पानी

प्रिंस के साथियों ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान प्रिंस को प्यास लगी. इसके बाद उसने बोतल में रखा ठंडा पानी पी लिया. दोस्तों ने दावा किया कि, जैसे ही उसने पानी पिया, उसकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा. इस सम्बंध में मुरादाबाद के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि, इस केस में ठंडा पानी पीने से दिल का दौरा पड़ने का सीधा संबंध नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि, मुमकिन है उसे दिल से जुड़ी कोई जन्मजात दिक्कत रही हो, कम उम्र के कारण लक्षण सामने नहीं आए हों. उन्होंने बताया कि, बच्चों और किशोरों में आमतौर पर हृदय रोग के लक्षण जल्दी सामने नहीं आते.

समय-समय पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए. वहीं सीएमओ डॉ.एसपी सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, हो सकता है कि खेलते समय पानी पीने के बाद उसकी सांस की नली में पानी अटक गया हो, जिससे सांस आना बंद हो गया हो. इस उम्र में हार्ट अटैक आने की संभावना कम ही रहती है. तो वही कुछ चिकित्सकों की सलाह है कि, सर्दी बढ़ने पर दिल की बीमारियां भी बढ़ जाती है. इसलिए किसी तरह की दिक्कत होने पर तुंरत डॉक्टरों से सलाह लें. साथ ही रात में पर्याप्त नींद लें और सुबह पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने के बाद ही बिस्तर छोड़ें. इसी के साथ कुछ चिकित्सकों ने बीपी व शुगर के लिए नियमित रूप से अपने चिकित्सक की सलाह लेते रहने का भी सुझाव दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago