देश

Baghpat: कोल्हू मालिक ने की हैवानियत की हदें पार, छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को खौलते गन्ने के रस से भरे कड़ाह में फेंका

-कुलदीप पंडित

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक कोल्हू मालिक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 18 साल की युवती को गन्ने के खौलते कड़ाहे में फेंक दिया, जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई है. युवती का कसूर बस इतना था कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया था. अनुसूचित जाति की युवती के साथ हुई इस बड़ी घटना के बाद से उसके मजदूर परिजन विरोध में उतर गए हैं और पुलिस से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की है. इसी के साथ ही योगी सरकार से इलाज के खर्च की भी मांग की है. परिजनों ने कहा है कि वह मजदूरी करके जैसे-तैसे पेट पाल रहे थे, वह भला कैसे इलाज का खर्च उठा पाएंगे. तो वहीं पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बागपत जनपद में बिनौली के धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित एक कोल्हू पर हुई. यहां पर तीन लोगों ने अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की, जिसका विरोध युवती ने किया तो उसे जान से मारने की नीयत से तीनों ने युवती को उठाकर कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया, जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई. पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल युवती का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है. युवती के दोनों पैर, पेट और हाथ जल गए हैं. इस सम्बंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवती का पूरा शरीर जला हुआ दिखाई दे रहा है और उसके पूरे शरीर पर पट्टी बंधी है. 50 से 70 प्रतिशत तक युवती जल चुकी है.

ये भी पढ़ें– UP Politics: यूपी में JDU ने की इस सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी…? सियासत तेज, अब INDIA गठबंधन से रखेगी ये मांग

कोल्हू पर युवती करती थी परिवार के साथ मजदूरी

दरअसल, जनपद मुज्जफरनगर के गांव जट मुझेड़ा निवासी एक युवक अपने परिवार के लोगों के साथ धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर रह कर मजदूरी कर रहा था और परिवार का पेट पाल रहा था. पीड़िता के भाई ने बिनौली थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत बुधवार को उसकी बहन (18) कोल्हू पर कार्य कर रही थी. इसी दौरान कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की, जिसका बहन ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले तो जातिसूचक शब्द बोले और अभद्र व्यवहार किया और फिर उसे जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया, जिससे उसकी बहन बुरी तरह से झुलस गई है. पीड़िता के भाई ने तीनों आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. साथ ही सरकार से इलाज का खर्च भी देने की मांग की है. फिलहाल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में युवती का इलाज जारी है. तो वहीं युवती के भाई ने थाने पर कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू और संदीप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पूरे प्रकरण के बारे में सीओ बागपत विजय चौधरी ने बताया कि, घटना के कुछ ही देर बाद तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने आगे बताया कि, युवती के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंकने के मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

23 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

29 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago