त्योहारों का मौसम आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है. खासकर दिल्ली और सूरत जैसे बड़े शहरों से दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और सूरत के उधना स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का काम तेज कर दिया है.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन से दोनों स्टेशनों पर तैयार किए जा रहे पैसेंजर होल्डिंग एरिया की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी मौजूद रहे. बैठक में अधिकारियों से निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली गई और जरूरी काम पूरा करने को कहा गया है.
बैठक में रेल मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि सिविल वर्क, यूटिलिटी शिफ्टिंग और दूसरे संरचनात्मक कामों में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. रेलवे की कोशिश है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन सुविधाओं को समय पर तैयार कर लिया जाए.
इन होल्डिंग एरिया का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को ट्रेन आने तक प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करने की मजबूरी कम होगी. खास तौर पर वे यात्री जिनके पास टिकट है और जिन्हें ट्रेन के आने का इंतजार करना है, उनके लिए अलग और व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराई जाएगी.
पैसेंजर होल्डिंग एरिया को केवल बैठने की जगह तक सीमित नहीं रखा जा रहा है. यहां कवर्ड वेटिंग एरिया के साथ टिकट काउंटर, शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, CCTV कैमरे, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और डिस्प्ले बोर्ड जैसी व्यवस्थाएं होंगी.
इसका सीधा असर स्टेशन की भीड़ पर देखने को मिलेगा. यात्रियों के एक बड़े हिस्से को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले ही इंतजार करने की जगह मिल जाएगी. इससे प्लेटफॉर्म और स्टेशन के मुख्य हिस्सों में अनावश्यक भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.
रेलवे का मानना है कि त्योहारों के दौरान जब ट्रेनों के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचते हैं, तब इन होल्डिंग एरिया से भीड़ को नियंत्रित करना आसान होगा. यात्रियों की आवाजाही ज्यादा व्यवस्थित रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी दबाव कम किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: ‘हमें चाहिए दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन…’, किस आजादी के लिए सोनम वांगचुक ने मांगा देश से साथ?
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…