देश

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. पटना से प्रयागराज तक उनकी सड़क यात्रा एक बड़े रोड शो जैसी नजर आ रही है. रास्ते में जगह-जगह समर्थक उनका स्वागत कर रहे हैं. आरा में तो जेसीबी से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ और ‘ब्रह्मेश्वर मुखिया अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए.

अनंत सिंह प्रयागराज में अपने करीबी दोस्त पप्पू सलमान के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि, इस यात्रा के दौरान उनका कोई सार्वजनिक भाषण तय नहीं है, लेकिन रास्ते में कई जगह रुककर समर्थकों से मुलाकात और उनका हालचाल जानने का कार्यक्रम है. पटना से प्रयागराज के बीच बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली, वाराणसी और औराई समेत कई जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है.

आरा में JCB से बरसाए फूल

अनंत सिंह का काफिला आरा पहुंचा तो समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. जेसीबी के जरिए उनके काफिले पर फूल बरसाए गए. इस दौरान समर्थकों ने ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ और ‘ब्रह्मेश्वर मुखिया अमर रहें’ के नारे लगाए. ब्रह्मेश्वर मुखिया रणवीर सेना के संस्थापक थे और भूमिहार समाज में उनका प्रभाव रहा है.

आरा में स्वागत के बाद अनंत सिंह का काफिला आगे बढ़ गया है. अब रास्ते में उनका अगला बड़ा स्वागत बक्सर में होना है. इसके बाद काफिला उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा. चंदौली में बीजेपी विधायक सुशील सिंह भी उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं. प्रयागराज समेत यूपी के कई शहरों में उनके स्वागत के लिए पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं.

जेडीयू से निष्कासन के बाद चर्चा में अनंत सिंह

अनंत सिंह की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उन्हें और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसके अलावा विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग को लेकर स्पीकर की ओर से अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा गया है.

इस नोटिस पर अनंत सिंह ने कहा है कि वह शादी के बाद जवाब देंगे. फिलहाल वह बेटी की शादी और प्रयागराज जाने के कार्यक्रम में व्यस्त हैं.

लालू और तेजस्वी को देंगे बेटी की शादी का न्योता

अनंत सिंह ने कहा है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटी शिवांगी सिंह की शादी का न्योता वह सभी नेताओं को देंगे. इसमें आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को छोड़कर वह सभी को शादी में बुलाएंगे.

प्रयागराज रवाना होने से पहले अनंत सिंह ने कहा कि उनके लोग देश भर में हैं. उनकी इस यात्रा में जगह-जगह हो रहे स्वागत को समर्थकों की जुटान और सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

27 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

48 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

52 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

1 hour ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

2 hours ago