Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा में समर्थकों ने जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. बिहार से यूपी तक कई जगह उनके स्वागत की तैयारी है.

मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा में समर्थकों ने जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. बिहार से यूपी तक कई जगह उनके स्वागत की तैयारी है.

Anant Singh Road Show: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. पटना से प्रयागराज तक उनकी सड़क यात्रा एक बड़े रोड शो जैसी नजर आ रही है. रास्ते में जगह-जगह समर्थक उनका स्वागत कर रहे हैं. आरा में तो जेसीबी से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ और ‘ब्रह्मेश्वर मुखिया अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए.

अनंत सिंह प्रयागराज में अपने करीबी दोस्त पप्पू सलमान के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि, इस यात्रा के दौरान उनका कोई सार्वजनिक भाषण तय नहीं है, लेकिन रास्ते में कई जगह रुककर समर्थकों से मुलाकात और उनका हालचाल जानने का कार्यक्रम है. पटना से प्रयागराज के बीच बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली, वाराणसी और औराई समेत कई जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है.

आरा में JCB से बरसाए फूल

अनंत सिंह का काफिला आरा पहुंचा तो समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. जेसीबी के जरिए उनके काफिले पर फूल बरसाए गए. इस दौरान समर्थकों ने ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ और ‘ब्रह्मेश्वर मुखिया अमर रहें’ के नारे लगाए. ब्रह्मेश्वर मुखिया रणवीर सेना के संस्थापक थे और भूमिहार समाज में उनका प्रभाव रहा है.

आरा में स्वागत के बाद अनंत सिंह का काफिला आगे बढ़ गया है. अब रास्ते में उनका अगला बड़ा स्वागत बक्सर में होना है. इसके बाद काफिला उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा. चंदौली में बीजेपी विधायक सुशील सिंह भी उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं. प्रयागराज समेत यूपी के कई शहरों में उनके स्वागत के लिए पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं.

जेडीयू से निष्कासन के बाद चर्चा में अनंत सिंह

अनंत सिंह की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उन्हें और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसके अलावा विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग को लेकर स्पीकर की ओर से अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा गया है.

इस नोटिस पर अनंत सिंह ने कहा है कि वह शादी के बाद जवाब देंगे. फिलहाल वह बेटी की शादी और प्रयागराज जाने के कार्यक्रम में व्यस्त हैं.

लालू और तेजस्वी को देंगे बेटी की शादी का न्योता

अनंत सिंह ने कहा है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटी शिवांगी सिंह की शादी का न्योता वह सभी नेताओं को देंगे. इसमें आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को छोड़कर वह सभी को शादी में बुलाएंगे.

प्रयागराज रवाना होने से पहले अनंत सिंह ने कहा कि उनके लोग देश भर में हैं. उनकी इस यात्रा में जगह-जगह हो रहे स्वागत को समर्थकों की जुटान और सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism