देश

Ashutosh Tandon Passes Away: यूपी के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

Ashutosh Tandon Passes Away: यूपी के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया. वह पूर्व सांसद लालजी टंडन के बेटे और 2017 से 2022 तक योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री थे. गोपाल जी के नाम से मशहूर आशुतोष टंडन फेफड़ों में संक्रमण और फिर डेंगू होने के बाद पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती थे. गुरुवार को उनके परिवार के सदस्यों ने टंडन के निधन की खबर दी. जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार के पूर्व मंत्री का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था.

2001 – 2006 तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक रहे टंडन

बता दें कि टंडन का जन्म 12 मई 1960 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राजनीतिज्ञ लालजी टंडन के घर हुआ था. उन्होंने 1980 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि हासिल की. उन्होंने 6 मई 1982 को मधु टंडन से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी है. अगर कार्यक्षेत्र की बात करें तो टंडन को 2001 – 2006 तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का निदेशक नियुक्त किया गया था. 2014 में, टंडन ने लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर जूही सिंह को 26,459 वोटों से हराया.

यह भी पढ़ें: Supreme Court: सांसद और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों को लेकर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, दिए ये निर्देश

2017 में, आशुतोष टंडन ने सपा-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार अनुराग भदोरिया को रिकॉर्ड 79,230 वोटों से हराया था. टंडन को तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय में नियुक्त किया गया था. इसके बाद साल 2019 में उनका पोर्टफोलियो बदल दिया गया. टंडन को शहरी विकास विभाग आवंटित किया गया था. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, टंडन ने लखनऊ पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अनुराग भदौरिया को 49017 वोटों से हराकर तीसरी बार जीत हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

5 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

6 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

6 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

7 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

7 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

7 hours ago