Haryana News: दशहरे के पावन पर्व पर हरियाणा के तेवरदार कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कई मुद्दों को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला है. विजयादशमी के मौके पर विज ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करने के साथ-साथ पंजाब की भगवंत मान सरकार और बिजली वितरण के फैसलों को लेकर बड़ा बयान दिया है.
अनिल विज ने नई पार्टियों के पुतले जलाए जाने की चर्चा पर कहा कि बुराई के प्रतीक रावण की तरह लोग इनसे भी नाखुश हैं. वहीं राहुल गांधी के चुनावी आकलन पर तंज कसते हुए कहा कि जनता इन्हें करारा जवाब देती है. पंजाब में ‘चिट्टे’ के मुद्दे पर मान सरकार को घेरते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार सारे अरमान मिट्टी में मिला देगी. इसके अलावा गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में कोर्ट जाने का ऐलान भी किया.
दशहरे के पावन अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने तीखे तेवर में नजर आए. अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने रावण दहन के बहाने नई पार्टियों पर निशाना साधने के साथ-साथ राहुल गांधी, पंजाब की मान सरकार और बिजली वितरण जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. विज ने एक के बाद एक कई बड़े राजनीतिक बयानों से विपक्ष को आड़े हाथों लिया.
दशहरे के दिन CJP (या नई पार्टियों) के पुतले जलाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और रावण को बुराई का प्रतीक मानकर उसका पुतला जलाया जाता है. इसी तरह यदि कोई नई पार्टियां आई हैं और जनता उनसे नाराज है, तो लोग उनका भी विरोध कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गोवा को लेकर किए गए ट्वीट और बयानों पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के जितने भी आकलन रहे हैं, वे हर चुनाव से पहले हर प्रदेश के बारे में इसी तरह की भाषा बोलते आए हैं. हालांकि, देश की समझदार जनता को इनका बखूबी जवाब देना आता है और जनता चुनाव में इसका जवाब देती भी आई है.
पंजाब में नशे (चिट्टे) के बढ़ते प्रचलन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अनिल विज ने आम आदमी पार्टी की मान सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पंजाब में इस वक्त मान सरकार है, लेकिन आगामी समय में वहां की जनता भगवंत मान सरकार के सारे अरमानों को मिट्टी में मिला देगी.
गुरुग्राम और नूंह में समानांतर बिजली लाइसेंस वितरण दिए जाने के विरोध पर बोलते हुए विज ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि यह एक ऑटोनॉमस बॉडी का मामला है, जिसका वे कड़ा विरोध करेंगे. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया था और अब इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए विभाग को तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करोड़ों सेवक देश भर में राष्ट्र सेवा, देशभक्ति, संस्कार और संस्कृति को बनाए रखने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं, और वे इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं.
यह भी पढ़ें-उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…